• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 25 year old woman falls into borewell in Rajasthan
Last Modified: जयपुर , बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (19:02 IST)

Rajasthan : बोरवेल में गिरी 25 वर्षीय महिला, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

Rajasthan : बोरवेल में गिरी 25 वर्षीय महिला, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी - 25 year old woman falls into borewell in Rajasthan
25 year old woman fell into borewell : राजस्थान के गंगापुर सिटी जिले के बामनवास थाना क्षेत्र में बुधवार को 25 साल की एक महिला खेत में बने कच्चे बोरवेल में गिर गई। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य आपदा मोचन बन (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बन (NDRF) को सूचित कर दिया गया है।
 
बामनवास उपखंड अधिकारी अंशुल ने बताया कि बामनवास के गुडला गांव में महिला अपने घर के पीछे खेत में बने कच्चे बोरवेल में गिर गई है। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोरवेल में मोबाइल की रोशनी करके देखने पर 95 फुट की गहराई में एक हाथ नजर आया है।
 
बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं : उन्होंने बताया कि महिला को बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य आपदा मोचन बन (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बन (एनडीआरएफ) को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों से प्रारंभिक बातचीत में पता चला कि महिला बीती रात से घर से गायब थी। महिला स्वयं बोरवेल में जा गिरी या उसे किसी ने गिराया है इसकी जांच की जा रही है।
 
बामनवास के पुलिस उपाधीक्षक संतराम ने बताया कि मोना बाई (25) के बोरवेल में गिरने की सूचना बुधवार को अपराह्न पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि परिजन जब महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रहे थे तो उन्होंने उसकी चप्पल बोरवेल के बाहर देखने पर पुलिस को सूचित किया।
 
उन्होंने बताया कि महिला मंगलवार रात आठ बजे से घर से गायब थी। खेत पर हाल ही में 100 फुट गहरा बोरवेल खोदा गया था। बोरवेल में पानी नहीं है। संतराम ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और महिला को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की घटी कीमतें, जानिए कितने घटे दाम