1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Voting gained momentum in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दिग्गजों ने डाले वोट, कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

shivraj singh chauhan
भोपाल। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से प्रदेश की सभी 230 सीटों पर मतदान शुरु होने के साथ दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई। मतदान के दौरान महिला वोटर्स की संख्या मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में देखी जा रही है। वहीं मतदान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। प्रदेश में सुबह 11 बजे 28 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।

लखपति बहना बनाना लक्ष्य:शिवराज-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में पिछले 18 सालों भाजपा सरकार ने विकास के अभूतपूर्व काम किए है। भाजपा ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया और अब प्रदेश को देश सर्वेश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते है। भाजपा सरकार को जनता अपना आशीर्वाद दें। भाजपा सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है उसने लोगों  की जिंदगी बदल दी है। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने प्रदेश में सेक्स रेशियो बढ़ाया वहीं लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को सशक्त बनाया है। सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना के बाद अब बहनों लखपति बनाना उनका लक्ष्य है और हर महिला की आमदानी एक लाख रुपया करना उनका लक्ष्य है। इसके साथ शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंन 20-25 गांवों के बीच सीएम राइज स्कूल बनाए जाएंगे, जहां बच्चों को सर्वसुविधायुक्त शिक्षा दी जाएगी।

शिवराज कलाकार है और एक्टिंग ही करेंगे: कमलनाथ-छिंदवाड़ा में मतदान करने के बाद भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। वहीं सीटों को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएगी।

वहीं कमलनाथ ने भाजपा पर चुनाव में पुलिस, प्रशासन और पुलिस का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि  कल रात भर बीजेपी ने शराब और पैसे बाटें गए है। कमलनाथ ने मुरैना एसपी पर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने इंदौर की घटना को लेकर एसपी से बात की। इसके साथ कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अनेक जिलों के कलेक्टर और एसपी से बात की है।

इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन के लाड़ली बहनों के बीच जाने पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज कलाकार है और एक्टिंग ही करेंगे। चुनाव के बाद वो बेरोजगार नही होगें, एक्टिंग करने मुंबई जाएंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
 
गुंडिज्म करने की  कोशिश में  कांग्रेस-वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस समय अपने मूल अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है। हार की खीझ के कारण कांग्रेस गुंडिज्म करने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता बूथ पर चुनाव लड़ रहा है, इस बार हमने किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी,कार्यकर्ता ताकत से मैदान में उतरा है।

उन्होंने कहा कि चाहे दिमनी हो, खजुराहो हो, या सीधी हो, किसी भी कोने में भाजपा के कार्यकर्ता मजबूती से जवाब दे रहे हैं। जिन पर इनाम जारी है, वो कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं,कांग्रेस हार की खीझ के कारण इस प्रकार की घटनाएं कर रही है। कांग्रेस व्यवधान डालने का प्रयास करेगी ताकि मतदान बाधित हो। लेकिन भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है,जनता गरीब कल्याण की योजनाओं पर वोट डाल रही है
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
MP Election 2023 : फकीर बाबा ने कांग्रेस प्रत्‍याशी पारस सकलेचा को दिया आशीर्वाद, सिर पर कर दी चप्‍पलों की बरसात