सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में हाईटेक प्रचार रथों के जरिए भाजपा करेगी 50 हजार रथ सभा, पीएम मोदी का पत्र घर-घर पहुंचाने पर जोर
- भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, नड्डा, शाह और योगी आदित्यनाथ शामिल
- MP Assembly Elections : मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सपा के 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी
- MP Election 2023 : इंदौर-3 से पिंटू जोशी, 5 से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट, Congress की दूसरी सूची जारी
- कांग्रेस आगामी लोकसभा, मेघालय आदिवासी परिषद चुनाव के लिए तैयार : विंसेंट पाला
MP Assembly Elections: सपा ने जारी की 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, अब तक हुई 33 उम्मीदवारों की घोषणा
MP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। गुरुवार रात को सपा ने तीसरी सूची जारी करने के साथ ही अब तक अपने 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों के लिए चुनाव होना है।
कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली पहली सूची गत रविवार को और दूसरी सूची गुरुवार देर रात को जारी की। कांग्रेस अब तक कुल 229 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दोनों पार्टियों के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी मप्र में सपा के लिए 6 सीटें छोड़ने को तैयार हुई थीं लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी।
अपनी तीसरी सूची में सपा ने सीधी जिले के चुरहट और छतरपुर जिले के चांदला (अनुसचित जाति आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से क्रमश: राजेंद्र प्रसाद पटेल और पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार को नामित किया है। राज्य में 21 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू हो जाएगा।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
