सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. PM Modi in Satna says why each vote in special
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (14:43 IST)

सतना में पीएम मोदी ने बताया, क्यों खास है हर वोट?

PM Modi in Satna
PM Modi in Satna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के सतना में एक चुनावी सभा में कहा कि मध्य प्रदेश में मतदाताओं का प्रत्येक वोट त्रिशक्ति से भरा है। यह भाजपा को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में, केंद्र में प्रधानमंत्री को मजबूत करने में और प्रदेश में "भ्रष्ट" कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा।
 
उन्होंने कहा कि आपका एक वोट भाजपा को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में मदद करेगा। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस को सत्ता से सौ मील दूर भी रखेगा। यानी एक वोट, तीन चमत्कार, यह त्रिशक्ति की तरह है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाए हैं, लेकिन उन्होंने अपने लिए एक भी घर नहीं बनाया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में उनकी सरकार बनने के बाद, कांग्रेस के समय से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लगभग 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को हटा दिया है।
 
मोदी ने कहा कि इसलिए कांग्रेस के नेता इन दिनों उन्हें गालियां दे रहे हैं, क्योंकि उनकी सरकार का यह कदम उन पर भारी पड़ा है। इस तरह सरकार ने लोगों के 2.75 लाख करोड़ रुपए बचाए हैं।
 
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने की चर्चा होती है। पूरे देश में ख़ुशी की लहर है।
ये भी पढ़ें
MP चुनाव मेंं फकीर और कंस मामा का जिक्र कर प्रियंका का मोदी-शिवराज पर डबल वॉर