1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Priyankas Gandhi Vadra welcome stage broken in indore

Indore : इंदौर में प्रियंका गांधी का रोड शो, स्वागत के लिए बना मंच टूटा

Priyanka Gandhi Vadra
प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार कर रही हैं। इंदौर 1 विधानसभा में उन्होंने संजय शुक्ला के लिए प्रचार किया। उन्होंने क्षेत्र में रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान उनका स्वागत मंच टूट गया। रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नंदबाग शुरू होकर बाणगंगा में समाप्त हुआ। रोड शो में प्रियंका गांधी इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ खुली जीप में नजर आईं।
 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार-अभियान के तहत इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। वाड्रा ने रामायण के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि जब अत्याचार होता है और कुनीति का राज होता है तो हमें उसके खिलाफ लड़ना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल करने का काम किया था, उसी तरह जनता द्वारा बनाई गई 2018 में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार को भाजपा ने गिराने का काम किया और जनता से छल किया। कुछ बहुरूपियों ने छल कपट करके 2018 की आपकी कांग्रेस सरकार का अपहरण किया। अब जनता को हनुमान बनकर उसी कमलनाथ सरकार को वापस लाने का काम करना है।
अगला लेख
Cash for query row : एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की