1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Deepak Joshi will join Congress today

दीपक जोशी आज कांग्रेस में होंगे शामिल, भोपाल में शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों समर्थक भी छोड़ेंगे भाजपा

Deepak Joshi
Madhya Pradesh Political News:मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) आज कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,दीपक जोशी को तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11.30 बजे पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। दीपका जोशी आज सुबह देवास के सिविल लाइन स्थित घर से भोपाल के लिए रवाना हुए तो उनकी बहन मंजू जोशी ने उन्होंने तिलक लगाकर रवाना किय़ा। दीपक जोशी बहन का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना हुए।

जोशी के साथ सैंकड़ों समर्थक भोपाल रवाना- पूर्व दीपक जोशी के बाद सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता भी भोपाल के लिए रवाना हुए। आज दीपक जोशी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि देवास से भोपाल पहुंचने पर दीपक जोशी पहले भोपाल स्थित घर पहुंचे जहां उन्होंने अपने पिता के साथ लंबा वक्त बिताया। वहीं से दीपक जोशी पैदल अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।

पिता के सम्मान के लिए छोड़ी भाजपा-कांग्रेस में शामिल होने का कारण बताते पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि उनकी पिता ने उनको विरासत में ईमानदारी थी लेकिन जिस प्रकार से पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट का मामला चल रहा है उससे दुखी होकर उन्होंने भाजपा को छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पिता के सम्मान के लिए वह पिछले ढाई सालों से आवाज उठा रहे थे लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपनी और अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के प्रति भाजपा संगठन और सरकार की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिता ने उन्हें ईमानदारी और कथनी करनी में अंतर नहीं करने की जो विरासत सौंपी थी उसको बचाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है।

शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार-पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वे किसी पद या टिकट के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। दीपक जोशी ने कहा वह सौदबाजी नहीं करते है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अग कांग्रेस पार्टी कहेगी, तो वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंहं चौहान और उन्होंने समकालीन राजनीति में काम  किया है और वह उनके दांवपेंच को अच्छी तरह जानते है और कार्यकर्ताओं और जनता के दम पर उनको चुनाव में हराएंगे। दीपक जोशी ने कहा कि देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस इस बार दम दिखाएगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
सुरजेवाला का बड़ा हमला, भाजपा ने रची खरगे को मारने की साजिश