सम्बंधित जानकारी
- Lunar Eclipse 2021: आज साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए टाइमिंग व सूतककाल
- Lunar Eclipse 2021: 7 राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण, 5 राशियों वाले रहें सावधान
- Lunar Eclipse 2021: आज कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा चंद्रग्रहण, Chandra Grahan से जुड़ी 10 जरूरी बातें
- Chandra Grahan 19 November 2021: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं रखें ख्याल, करें ये उपाय
- चंद्रग्रहण 2021 : कब से कब तक है ग्रहण, कैसा होगा असर, जानिए ग्रहण से जुड़ी हर जरूरी बात
Chandra Grahan 2021: भारत में कब-कहां और कितने बजे दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
Chandra grahan time today in india
भारत में कहां दिखाई देगा : कहा जा रहा है कि यह ग्रहण कनाडा, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-दक्षिण अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा। भारत में ये आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वोत्तर के अरुणाचल और असम के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। नासा के अनुसार ये मौका 580 साल बाद आया है जबकि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ये सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण ( anshik chandra grahan 2021 ) देखा जा सकेगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को हुआ था और अब संभवत: 8 फरवरी, 2669 में होगा।
कब दिखाई देगा : ये आंशिक चंद्र ग्रहण धरती पर 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात में होगा। कहा जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोहपहर में होगी। 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा की तिथि के दिन चंद्र ग्रहण ( chandra grahan 2021 ) लगने जा रहा है। भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इस ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखा जा सकता इसे देखने के लिए खास तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है।
कितने बजे दिखाई देगा : भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रहेगी।
Chandra Grahan 2021
सूतक काल : जहां चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले उसका सूतक काल लागू होता है वहीं सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक प्रारंभ हो जाता है। ग्रहण जब समाप्त होता है तब उसका सूतक काल भी समाप्त हो जाता है।
