1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. सावधान, खतरे में डाल सकती है इंटरनेट डेटिंग

सावधान, खतरे में डाल सकती है इंटरनेट डेटिंग

इंटरनेट डेटिंग : चाहत न बन जाए आफत

इंटरनेट डेटिंग
अंजली तिवारी

वैसे तो प्यार और दोस्ती का रिश्ता हमेशा से किसी बंधन या सीमाओं में नहीं बंधा है और जब जमाना इंटरनेट का हो, तो भला युवा इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। इंटरनेट के आगमन और विस्तार के बाद युवाओं की जिंदगी में काफी दिलचस्प बदलाव आए हैं।

FILE


आज इंटरनेट के जमाने में जो भी चीज चाहो वो बस एक क्लिक की दूरी मौजूद रहती है। हालांकि अभी तक लोग सिर्फ ज्यादा जानकारी या एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए ही इसका इस्तेमाल करते थे लेकिन अब प्यार और शादी जैसे बेहद अहम मसलों में भी ये काफी महत्वपूर्ण हो गया है। कई मामलों में इंटरनेट के जरिए बने दोस्ती के रिश्ते प्यार में और प्यार के रिश्ते शादी में तब्दील हो रहे हैं। इसी को आसान शब्दों में इंटरनेट या ऑनलाइन डेटिंग कहते हैं।

अगले पेज पर : बढ़ रही हैं डेटिंग वेबसाइट


FILE


डेटिंग वेबसाइट का बढ़ता चलन

आधुनिक तकनीक के दौर में आज ट्विटर, फेसबुक, ऑरकुट, जोर्पिया, हाय-फाय, जूस्क, फ्लर्ट डॉट कॉम, मैच डॉट कॉम, जे डेट डॉट कॉम, फ्रेंड फाइंडर, केमेस्ट्री डॉट कॉम और क्यूपिड डॉट कॉम जैसी कई सोशल और डेटिंग बेवसाइट्स चलन में हैं। युवाओं की सुविधा, पसंद, समय और उपलब्धता के हिसाब से इन डेटिंग वेबसाइट के जरिए लोगों आपस में प्यार और दोस्ती करने का मौका मिलता है जो प्यार के बाकी रास्तों में शायद सबसे आसान है।

फिर चाहे अगर एक लड़का और लड़की एक-दूसरे से बिल्कुल अंजान है, या एक-दूसरे को जानते तो हैं लेकिन आपस में कभी एक-दूसरे से नहीं मिले है, इंटरनेट के जरिए वे दोस्त बनकर डेटिंग के लिए दिन, जगह और समय निर्धारित कर सकते हैं।

आगे पढ़ें : सावधानी जरूरी है


FILE


ऑनलाइन डेटिंग में सावधानी जरुरी हैं

आज कई वेबसाइट्स फ्रेंडशिप, डेटिंग या शादी के लिए इंटरनेट डेटिंग के जरिए लड़का-लड़की का एक-दूसरे से परिचय करवाकर या आपस में मिलवाकर अथवा एक-दूसरे की तस्वीरें दिखा कर दोनों की रजामंदी सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहीं हैं। दरअसल तकनीक में नवीनता और आधुनिकता के साथ-साथ सामाजिक जीवन और उसके तौर-तरीकों में बदलाव आ रहे हैं। हालांकि इंटरनेट डेटिंग के दौरान कई बार धोखे का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इस मामले में कुछ जरुरी एहतियात बरतना बेहद जरुरी है।

वैसे देखा जाए, तो आजकल वीडियो चैट का जमाना है यानि कि वेब कैम के जरिए आप जिसके साथ चैटिंग कर रहे हैं उसका चेहरा देख सकते हैं लेकिन कई बार वेब कैम की सुविधा न होने के चलते या वेब कैम के जरिए भी धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए जरुरी है कि आपसी विश्वास और समझदारी के साथ इंटरनेट डेटिंग की जाए, तभी वो रिश्ता बेहतर, सुरक्षित और लंबे समय तक चल सकता है। आइए अगले पेज पर जानते हैं कि इंटरनेट डेटिंग के दौरान किन बातों को ध्यान में रखा जाए।

अगले पेज पर : जरूरी है सही वेबसाइट का चुनाव


FILE


सही वेबसाइट का चुनाव और निरीक्षण

ऑनलाइन डेटिंग की शुरुआत से पहले ये जान लें, कि आप डेटिंग के लिए जिस वेबसाइट को चुन रहे है वो सही और अच्छी है भी या नहीं। साथ ही ये सुनिश्चित कर लें, कि उस पर कौन-सी जानकारी देना उचित रहेगा या नहीं? वैसे तो आजकल इंटरनेट पर कई ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट्स मौजूद हैं जिसमें जरूरत के हिसाब से जानकारी के कॉलम और सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।


अगले पेज पर : पूरी जानकारी न दें


FILE


पूरी जानकारी न दें

इंटरनेट डेटिंग में पहला कदम रखते ही सामने वाले पक्ष को अपने बारे में पूरी जानकारी न दें। कई बार बातों-बातों में लोग आपके बारे में इतना कुछ जान लेते हैं कि आपको बेवकूफ बनाना या आपका फायदा उठाना उनके लिए बेहद आसान हो जाता है। इसलिए जरुरी है कि इस दिशा में धीरे-धीरे और संभल कर कदम बढ़ाएं। अपना फोन नंबर, घर का पता, फोटो वगैरह देने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें।


अगले पेज पर : आंखें मूंदकर भरोसा न करें


आंखें मूंदकर भरोसा न करें

आप जिसके भी साथ इंटरनेट डेटिंग के जरिए जुड़ रहे हैं उसे जब तक अच्छी तरह से न जान लें, उसे कोई भी जानकारी देने से पहले उस पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

FILE


अगले पेज पर : बेताबी अच्छी नहीं


FILE


जवाब के लिए इंतजार करें

अक्सर ऐसा होता है कि लोग जैसे ही अपनी ओर से मैसेज भेजते है वे तुरंत सामने वाले से उसका जवाब भी चाहते हैं लेकिन अगर आपको जवाब न मिले या देर से मिले तो नहीं परेशान हों और न ही इस पर बुरा मानें। दरअसल ये जरुरी नहीं कि आपने जिसे मैसेज भेजा हो, वो आपका मैसेज चेक करने के लिए हमेशा तैयार बैठा हो। हो सकता है वो इंटरनेट-सर्फिंग ही नहीं कर पाया हो अथवा आपका मैसेज चेक नहीं कर पाया हो। इसके अलावा कई बार ऑनलाइन डेटिंग में कई लोग एक से ज्यादा लोगों के साथ डेट करते हैं ऐसे में वो सबके मैसेज का समय पर जवाब दे, ये संभव नहीं हो पाता।

हर वक्त इंटरनेट से चिपके न रहें कई बार लोग ऑनलाइन डेटिंग की शुरुआत करने के बाद इंटरनेट पर ही चिपके मिलते हैं। ध्यान रखें, कि ऑनलाइन डेटिंग आपके रोजमर्रा के कामों में से ही एक है। इसलिए वक्त-बेवक्त उससे चिपककर अपना समय बर्बाद न करें वरना जहां आपके कुछ और जरुरी कामों पर असर पड़ने लगेगा वहीं बाकी लोग भी आपसे दूर होने लगेंगे। साथ ही ये भी तो जरुरी नहीं कि आपका पार्टनर भी आपको हरदम ऑनलाइन ही मिले।

अगले पेज पर : कैसे मुलाकात करें ऑनलाइन फ्रेंड से


हमेशा पब्लिक प्लेस पर ही मुलाकात करें

इंटरनेट डेटिंग के दौरान जल्दी ही एक-दूसरे से मेल-मुलाकात की बातें होने लगती हैं लेकिन ऐसे मामले में समय और जगह सुनिश्चित करते समय ये ध्यान रखें, कि मुलाकात पब्लिक प्लेस में हो यानि आसपास भीड़-भाड़ भले ही न हो लेकिन वो ऐसी जगह हो, जो बहुत सुनसान या एकदम अलग-थलग न हो।