1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. वसंत यानी रोमांस का मौसम
Written By WD

वसंत यानी रोमांस का मौसम

स्टाइलिश डेटिंग टिप्स

वेलेंटाइन डे स्टाइलिश डेटिंग टिप्स
खूबसूरत वासंती मौसम में रोमांस खुद ब खुद दिलों में उठता है। मन में हिलोरे चलती है। खुशनुमा हवा मदहोश करती है। वसंत और फरवरी माह को प्यार के लिए सबसे उम्दा मौसम माना गया है। पुराने साहित्य में वसंत से जुड़ीं मिलन और जुदाई की कविताएँ तथा कहानियों में वासंतिक वर्णन बड़ी खूबी से पेश किए गए हैं। आइए जानते हैं वसंत के खिले-खिले दिनों में रोमांस को कैसे दिलकश और मादक बनाया जाए।

FILE


डेटिंग टिप्स 1

यह मौसम खूबसूरत दिखने और सज सँवर कर रहने का है। इसलिए जितना हो सके फैशनेबल और स्टाइलिश रहने की कोशिश कीजिए।
डेटिंग टिप्स 2

एक से एक परिधान पहनें। इस मौसम में खिले हुए चटख वासंती पीले रंग, लाल, बेबी पिंक और गहरे शोख कलर अच्छे लगते हैं। इस मौसम में कम और भड़काऊ कपड़े पहनने के बजाय सुरूचिपूर्ण व कलात्मक कपड़े पहनें। आपका पार्टनर खिल उठेगा।

FILE


डेटिंग टिप्स 3

हो सके तो दोनों मैच के ड्रेसेस पहनें।

FILE



डेटिंग टिप्स 4

लहराते बालों के साथ लड़कियां बाइक पर बैठें और लड़कों के लिए टिप्स है कि अपने बालों में लेटेस्ट ब्रांड का जेल लगाएँ।

FILE



डेटिंग टिप्स 5

इस मौसम में डार्क लिपस्टिक अच्छी लगती है। लड़के स्लीवलेस टी शर्ट और ब्रेसलेटनुमा रिस्टवॉच पहनें।

FILE


डेटिंग टिप्स 6

एक ही मग से गर्मागर्म कॉफी या चाय पीजिए।

FILE



डेटिंग टिप्स 7

यह मौसम प्यार में बेहोश हो जाने का जरूर है मगर युवा यह ध्यान रखें कि होश खोने के नुकसान क्या है। रोमांटिक होने में और सेक्सी होने में अंतर है। नजदीकियों की गर्माहट महसूस कीजिए लेकिन सही वक्त पर खुद को संभाल लें।

FILE


लेखक के बारे में
WD