लवमंत्र : देखो रूठा न करो...
लीना बड़जात्या
अक्सर ऐसा होता है कि एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने का दावा करने और अत्यधिक प्रेम करने वाले प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी में भी छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो जाती है। वे एक-दूसरे से रूठ जाते हैं और उनके बीच अबोला चलने लगता है। झगड़े के मसलों को यों ही बातचीत किए बिना या सुलझाए बिना छोड़ देना आपके रिश्ते के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। हर बार पार्टनर के एक ही रवैये को लेकर मन में गुस्सा इकट्ठा करना समस्या को और बढ़ा देता है। एक-दूसरे पर दोषारोपण करने, गलतियां गिनाने और एक-दूसरे की बात को नकारने से बेहतर होगा कि आप सार्थक बातचीत से आपसी विसंगतियों को दूर करने की कोशिश करें। आपसी समझदारी से काम लेकर आप अपने रिश्ते को मधुर बनाने का प्रयास करें। क्यों होती है तकरार? -
एक-दूसरे की बात ध्यान से न सुनना।-
किसी एक का आलसी होना या हमेशा देरी से पहुंचना।-
दोस्तों की अत्यधिक तारीफ करना।-
एक-दूसरे को उपहार न देना। -
जन्मदिवस या विवाह की वर्षगांठ जैसी महत्वपूर्ण तारीखें भूल जाना।-
आर्थिक स्तर को लेकर भी वैवाहिक जोड़ों में बहस हो जाती है। -
किसी एक का गलत संगत या गलत आदतों की गिरफ्त में आ जाने के कारण। -
घरेलू कामों को लेकर भी अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद का मुद्दा बनते हैं। -
बच्चों की देखभाल या उनके भविष्य को लेकर भी सहमति न होने पर झगड़ा होता है। -
किसी पुराने अफेयर या मित्रता के बारे में पता चलने पर। कैसे करें तकरार का समाधान-
अपनी समस्याओं से एक-दूसरे को अवगत कराएं।-
अपने साथी को समस्या को समझने का पूरा समय दें।-
बात को समझने के लिए स्वयं को अपने पार्टनर की जगह रखकर देखें।