लव-मंत्र : हंसमुख पार्टनर हर लड़की की पसंद
खुशमिजाज लड़के सबको भाते हैं
FILE
'बिलकुल सही है... रौनक की जिस बात ने मुझे सबसे पहले अट्रैक्ट किया था वो थी उनका मजाकिया स्वभाव।' कहती हैं परिधि। वे कहती हैं- 'हमारी पहली मुलाकात मेरी कजिन की शादी में हुई थी। वहां रौनक साहब दादी से लेकर मेरी दीदी तक का दिल अपने हंसमुख स्वभाव के कारण जीत चुके थे। पूरे समय लोग उनको घेरे रहते थे, जैसे वो कोई सेलिब्रिटी हों।
केवल हंसी-मजाक ही नहीं, शादी में एक बार जब किसी बात को लेकर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण बना तो रौनक ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए इस तरह बात को संभाला कि सारा तनाव हवा हो गया। उनकी इसी क्वॉलिटी के कारण मैंने उनको पति के रूप में चुना।' बात एकदम सही है जो लोग खुश रहना और हंसना-हंसाना जानते हैं, वे अक्सर समस्याओं से लड़ने के मामले में भी बेहद सकारात्मक रुख अपनाते हैं।
FILE
यही नहीं, वे लोगों की भावनाओं की कद्र करना भी जानते हैं। उन्हें मालूम होता है कि उनका परिहास किस तरह लोगों को कुछ देर का तनावमुक्त माहौल दे सकता है।
FILE
कुल मिलाकर हर उम्र, हर वर्ग, हर प्रोफेशन की लड़कियों को लगता है कि उनके पार्टनर में सेंस ऑफ ह्यूमर का होना नितांत जरूरी है, इससे जीवन की राह आसान हो जाती है।

