लव-मंत्र : कहीं छूट न जाए प्यार की डोर
- मानसी
ND
जब गम व खुशी का ताल्लुक एक ही शख्स की सोच पर निर्भर करे तो समझना चाहिए कि उस व्यक्ति यानी मनुष्य से आपको प्यार है। हां, उसके इस रुख का असर यदि आपके आर्थिक स्थिति पर न पड़ता हो तो यह अवश्य ही प्यार है।
आर्थिक व सामाजिक हालात को परे रखकर भी यदि आपका दिल किसी की निकटता व मीठी बातों के लिए आहें भरता हो तो वह निश्चित ही प्रेम है। ऐसे प्रेम की कद्र दोनों ओर से होनी चाहिए। एक-दूसरे के सम्मान व विश्वास का ध्यान रखना आपका फर्ज बनता है। ऐसा नहीं करने पर थोड़ी ग्लानि होनी जरूरी है।
यूं तो ग्लानि कई बार आपके आत्मविश्वास को तोड़ती है पर अपनों के लिए थोड़ा दर्द महसूस करना अच्छा होता है। यह दर्द ही आपको एक-दूसरे को खुश रखने के लिए सचेत रखता है। पर आपसे ऐसी भूल हो जाए जिसके कारण आप उसका प्रायश्चित करना भी चाहें तो न कर पाएं तो यह अवश्य ही चिंता का विषय है क्योंकि यह स्थिति जीवन में घुन के समान होती है।
ND
प्रभात जी, आपने पहली गलती की अपने वायदे से मुंह फेर कर और अब दूसरी गलती अपनी पत्नी को पूरी खुशी न देकर कर रहे हैं। जिस बात का फैसला आपके हाथ में न हो उसके बारे में ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। निशा आपको सजा देने के लिए खुद को दुख दे रही है। पर, उनका गुस्सा भी जल्द ही शांत हो जाएगा तब वह शायद आपको माफ कर दें।
यदि आपके वैसे मित्र जो दोनों के मित्र रहे हों, वे उन्हें समझाएं तो शायद वह यह दर्द बांटकर अपने को हलका महसूस कर सकते हैं। कहीं अपना गुस्सा व कड़वाहट निकाल लेने पर दिल को सुकून मिलता है और इंसान उसे धीरे-धीरे भूलने लगता है।
आपको लव-मंत्र में किसी अन्य की कहानी पढ़कर यह आशा बंधी कि शायद एक दिन निशा को भी किसी से प्यार हो जाए और वह खुशी-खुशी अपनी दुनिया बसा ले। बेशक ऐसा हो सकता है। एक बात तो तय है कि निशा सूझ-बूझ वाली लड़की है वरना अपने सात वर्ष पुराने प्रेम-प्रसंग को यूं समाप्त होते देख वह कोई अनुचित कदम भी उठा सकती थी। पर उन्होंने अपना होश व हौसला नहीं खोया। गहरा दुख होना तो स्वभाविक था। उन्होंने आपको कोई हानि नहीं पहुंचाई और न ही मजा चखाने जैसा कुछ किया।
ND
अब जो हो चुका उसको सुधारा नहीं जा सकता है। आप ग्लानि से निकल कर अपना गृहस्थ जीवन जीएं। निशा भी देर-सवेर गुस्सा थूककर अपने रास्ते चल पड़ेगी। जब उसे यह लगेगा कि उसके त्याग और जिद का आप पर कोई असर नहीं पड़ रहा है तो अवश्य ही उसका मोह भंग होगा क्योंकि अभी उसका मकसद आपको दुख पहुंचाने का है। आप खुश रहें और उसे भी खुश रहने का संकेत दें।

