लव मंत्र : इश्क खुदा की अधूरी पाती है
अखिलेश पुरोहित
'कदम उसी मोड़ पर जमे हैं,
नजर समेटे हुए खड़ा हूं,
जुनूं ये मजबूर कर रहा है पलट के देखूं,
खुदी ये कहती है मोड़ मुड़ जा।
अगरचे एहसास कह रहा है,
खुले दरीचे के पीछे दो आंखें झांकती हैं,
अभी मेरे इंतजार में वो भी जागती है,
कहीं तो उस के गोशा-ए-दिल में दर्द होगा,
उसे ये जिद है कि मैं पुकारूं,
मुझे तकाजा है वो बुला ले,
कदम उसी मोड़ पर जमे हैं,
नजर समेटे हुए खड़ा हूं।'
- गुलजार
नजर समेटे हुए खड़ा हूं,
जुनूं ये मजबूर कर रहा है पलट के देखूं,
खुदी ये कहती है मोड़ मुड़ जा।
अगरचे एहसास कह रहा है,
खुले दरीचे के पीछे दो आंखें झांकती हैं,
अभी मेरे इंतजार में वो भी जागती है,
कहीं तो उस के गोशा-ए-दिल में दर्द होगा,
उसे ये जिद है कि मैं पुकारूं,
मुझे तकाजा है वो बुला ले,
कदम उसी मोड़ पर जमे हैं,
नजर समेटे हुए खड़ा हूं।'
- गुलजार
FILE |
खुदा जब इश्क की इबारत लिखने बैठा तो थोड़ी देर बाद ही अधूरा छोड़कर उठ बैठा। इसके अहसास को शिद्दत से महसूस करने के लिए ही इसका अधूरापन बहुत जरूरी है। खुदा ने यह जान-बूझकर अधूरा छोड़ा क्योंकि इसे पूरा कर देता तो इंसान को किसी चीज की जरूरत नहीं होती।
कभी सोचा है कि क्यों किसी को खो देने की टीस किसी को पा लेने से खुशी से ज्यादा असर रखती है? हर किसी की जिंदगी में किसी को पा लेने की तीव्र उत्कंठा होती है, जो मंजिल तक नहीं पहुंच पाने के दर्द की शक्ल में हमेशा जिंदा रहती है। चाहे कुछ भी हो, प्रेम आपके अंतर्मन को नई परिभाषा देता है।
राधा और कृष्ण के नाम एक ही पन्नो पर लिखे हैं। फर्क बस इतना है कि दोनों एक-दूसरे के पीछे लिखे हैं। साथ भी हैं, जुदा भी नहीं और जुदा भी। ठीक ऐसी ही है इश्क की कायनात जिसमें आप जिसे खो देते हैं वह आपके जहनो-दिल में ऐसा बस जाता है कि आप उसके साथ भी हैं और जुदा भी। इस अधूरी मोहब्बत ने ही हमें गालिब, फराज, साहिर, फिराक जैसे अजीम शायर दिए हैं। उनके लफ्जों में इश्क के मायने और निखरकर आते हैं।

