मेरे सपनों का प्रिंस और प्रिंस का सपना
कैसा है टीन एजर्स के ख्वाबों का राजकुमार
'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन'' ऐसा ही कुछ नज़रिया लड़कियों का लड़कों के प्रति है। एक लड़का भले ही कितना भी सभ्य, शालीन हो अगर लड़की के मन में पहली ही मुलाकात में इंप्रेशन खराब हो गया तो उसे बदल पाना बहुत मुश्किल है। ऐसा नहीं है कि लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़कों को 'फेक पर्सनालिटी' की जरूरत है।
FILE |
नेचुरल रह कर भी किसी पर आसानी से इंप्रेशन जमाया जा सकता है। वह जमाना गया जब लड़कियों के पीछे घूमने वाले उनके लिए उछल-कूद करने वाले लड़के उन्हें पंसद आया करते थे। आजकल लड़के को पसंद करने के मामलें में लड़कियां बहुत ही सावधानी बरतती हैं।
लड़को को जज करने का लड़कियों का तरीका एकदम बदल गया है। एक लड़के को लड़कियां आज कई कसौटियों पर परखती हैं। टॉल, चॉर्मिग, इंप्रेसिव पर्सनालिटी लड़कियों की पहली पसंद है, वही गुडलुकिंग का नंबर कहीं बाद में आने लगा है।
एक लड़के को देखते ही लड़की की नजर सबसे पहले उसकी हाइट पर ही जाती है। टॉल लड़के आजकल की लड़कियो की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उसके बाद बात होती है चलने के स्टाइल की। लटके-झटके से चलने वाले लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करतीं। लड़कियों को पसंद आती है संतुलित चाल, जिसमें सेल्फ कॉन्फिडेंस भी हो।
अधिकांश लड़कियां लड़के की बाडी लेंग्वेज देखकर उनके स्वभाव को परखने की कोशिश करती हैं। लड़के के चेहरे पर बात करते समय उभरे भाव, बात करने के अंदाज और बॉडी मूवमेंट या बाडी लेंग्वेज देखकर लड़कियां उसके स्वभाव का अंदाजा लगा लेती हैं।

