1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. प्यार में युवाओं को नापसंद हैं कुछ आदतें

प्यार में युवाओं को नापसंद हैं कुछ आदतें

कहीं आपमें भी तो नहीं है यह आदत....

प्यार
FILE
प्यार के रिश्ते की डोर बेहद नाजुक होती है। कई बार जरा-सा तनाव भी इश्क की राह में बेहद खतरनाक साबित हो जाता है। वैसे भी जिंदगी की भागदौड़ में कुछ पल बैठकर सोचने की फुर्सत किसे है? अक्सर लड़के-लड़कियां स्कूल से कॉलेज आते-आते तक कई बार दोस्ती और प्यार के जाल में उलझते हैं लेकिन जब तक उन्हें बार-बार दिल टूटने की बात समझ में आती है तब तक बहुत देर हो जाती है।

दरअसल किसी भी रिश्ते के विकास और ठहराव में वक्त लगता है, लेकिन इस दौरान कुछ छोटी-बड़ी बातों के कारण रिश्ता अपना सही मंजिल तक पहुंच ही नहीं पाता और पहले ही बिखर जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कहां गलती हो गई है?

अगर आप भी इन्हीं उलझनों से गुजर रहे हैं तो संभल जाएं, क्योंकि प्यार की राह में अक्सर लड़के-लड़कियां कुछ खास बातों से बेहद चिढ़ते हैं। पेश हैं ऐसी ही कुछ गलतियां जो अक्सर दो दिलों के बीच प्यार के रिश्ते की गर्माहट कम कर देती हैं-

अगले पेज पर : क्या है जो चिढ़ा सकता है पार्टनर को


बेवजह तारीफ करना


FILE
प्यार की शुरुआत में एक-दूसरे की तारीफ करना, तारीफ के लिए लंबे-लंबे कसीदे पढ़ना सबको खूब भाता है। तारीफ करने में कोई बुराई भी नहीं हैं लेकिन समस्या तब खड़ी होती है ज्यादातर तारीफ बेवजह लगने लगे। दरअसल बेवजह तारीफ करने के आदी लोगों पर एक समय के बाद विश्वास कम होने लगता है। ऐसा लगने लगता है कि शायद सामनेवाले को झूठ बोलने की आदत है।

अगले पेज पर : रोक-टोक


जरुरत से ज्यादा दखलअंदाजी


ND
अक्सर प्यार में रोकना-टोकना या एक-दूसरे की जिंदगी या कामों में दखल देना बेहद सामान्य-सी बात है। हालांकि जब जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी होने लगती है तो किसी के लिए भी इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होने लगता है। हर किसी को कई दफा थोड़ी प्राइवेसी की जरुरत होती है लेकिन जब कोई लगातार सीमाएं तोड़ने लगता है तो झुंझलाहट होना स्वाभाविक है और फिर यह दखलअंदाजी रिश्ते में दरार पैदा करने लगती है।

अगले पेज पर : अच्छी नहीं होती है जिद इतनी


हर बात पर जिद करना या धमकाना


FILE
प्यार में कभी-कभार जिद या धमकी बुरी नहीं लगती, लेकिन अगर कोई हर बात पर बस अपनी मर्जी चलाए, तो किसी को भी बुरा लग सकता है। इसी तरह बात-बात पर धमकी देना भी ओछेपन की निशानी होती है। अक्सर धमकी देने वालों की बातों पर लोग खास ध्यान देना छोड़ देते है। इस आदत से धमकी देने वाले के प्रति सम्मान भी कम होने लगता है।

अगले पेज पर : समय की समस्या


पर्याप्त समय न देना


FILE
प्यार में शुरु-शुरु में एक-दूसरे के प्रति ज्यादा आकर्षण होता है और पार्टनर्स घंटों एक साथ समय बिताना पसंद करते हैं। जैसे-जैसे यह आकर्षण कम होता जाता है एक-दूसरे से मिलने या साथ में समय बिताने की उत्सुकता भी कम होने लगती है। ऐसे में जब कभी आपके साथी को आपके साथ वक्त बिताने की इच्छा होती है अथवा उसे आपके साथ की ज्यादा जरुरत होती है तो पर्याप्त समय न देना रिश्ते में झगड़े की जड़ बन जाता है।

अगले पेज पर : भूल जाना या लापरवाही


भूल जाना या लापरवाही

FILE
अक्सर प्यार की शुरुआत में लड़के-लड़कियां एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, आदतों या जरुरतों का कुछ ज्यादा ही ध्यान रखते हैं लेकिन कुछ समय बीतने के बाद इन छोटी-छोटी बातों पर से उनका ध्यान हटने लगता है। साथ ही अगर किसी में जरुरत से ज्यादा भूलने की आदत हो, तो इसकी वजह से भी रिश्ते में दूरियां पैदा होने लगती हैं।

अगले पेज पर : तुम किसी और को चाहोगे तो मुश्किल होगी



साथी के सामने किसी और की तारीफ


FILE
बहुत-से लोग प्यार के मामले में काफी संजीदा और अधिकारवादी होते है। ऐसे लोग ये समझते है कि उनके साथी पर केवल उनका अधिकार है और उनके साथी को भी केवल उनके बारे में सोचना चाहिए। ऐसे में अगर पार्टनर अपने साथी के सामने किसी दूसरे पर ज्यादा ध्यान देता है या उसकी तारीफ करता है तो समस्या खड़ी होने में देर नहीं लगती।

हालांकि जरुरत से ज्यादा अधिकारवादी होना एक मानसिक कमजोरी भी है लेकिन इसे तुरंत ही दूर करना भी आसान नहीं होता।

अगले पेज पर : ये आंसू बहते हैं तो बहने ना दो...


बात-बात पर रोना या रुठना


FILE
प्यार में रुठना-मनाना तो लगा ही रहता है लेकिन जब किसी रिश्ते में एक पक्ष हरदम रुठता रहे या रोना-धोना करता रहे और दूसरा उसे मनाता रहे, तो एक समय के बाद इस स्थिति को संभालना किसी के लिए भी मुश्किल होने लगता है। हो सकता है आपके साथी को भी आपसे यही उम्मीद हो, कि कभी उसे भी रुठने का मौका मिले और आप उसे मनाएं।

अगले पेज पर : जेब पर काबू


बहुत अधिक खर्चीला होना


FILE
बहुत से लोग जरुरत से ज्यादा खर्चीले होते हैं। कभी-कभी मौके की नजाकत या खुशी के कारण अधिक खर्च करना गलत नहीं होता, लेकिन जब व्यक्ति आमदनी से अधिक खर्च करता है तो आपके साथी में आपके प्रति आर्थिक असुरक्षा की भावना जन्म लेने लगती है। उसे रह-रहकर चिंता सताने लगती है कि मंहगाई के जमाने में खर्चे पूरे कैसे होंगे, फिर चाहे रुपए उस पर खर्च किए जाएं या स्वयं के लिए। कई बार लोग अपना रौब झाड़ने के लिए भी ऐसा करते हैं लेकिन इस तरह का दिखावा रिश्ते पर भारी पड़ सकता है।

समाप्त