1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु

इश्क की ‍मंजिल सीढ़ी दर सीढ़ी

रोमांस इश्क प्रेम प्यार मोहब्बत लव गुरु
FILE
प्यार की हसीन दुनिया में कदम रखने के पहले आपको किन पायदानों से गुजरना होता है। आइए हम यहां बात करते हैं उन स्थितियों के बारे में, जो आपके प्यार को स्थायित्व देने में सहायक साबि‍त होंगी।

आकर्षण : प्यार नुमा सीढ़ी पर चढ़ने का यह पहला पायदान होता है आकर्षण। ये आकर्षण दो तरीकों से हो सकता है, शारीरिक या फिर भावनात्मक। हमारे रोजमर्रा के जीवन में या अचानक मिलने वाले लोगों में कोई एक ऐसा होता है, जिससे मिलने, बात करने और दोस्ती करने के लिए आपका दिल हमेशा बेताब रहता है। आप हमेशा इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि किसी तरह से उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू हो। और जब आप उनसे दोस्ती कर चुके होते हैं तो धीरे-धीरे आपके बीच भावनात्मक लगाव पैदा होने लगता है। आगे चलकर यह प्यार का रूप ले लेता है।

रोमांस : जब दो लोगों के बीच पैदा हुआ आकर्षण प्यार में तब्दील हो जाता है तो एक-दूसरे के लिए कुछ कर गुजरने की चाह उत्पन्न हो जाती है। आप हरदम उन्हें प्रभावित करने की कोई न कोई जुगत भिड़ाने में लगे रहते हैं। आप उन्हें खुश करने के लिए, उन्हें इस बात का अहसास कराने के लिए कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं, उनके पसंदीदा कार्य करने लगते हैं।

धैर्य : शायद इसलिए कि हो सकता है भावनाओं में बहकर आप वो सब कर जाएँ, जो उचित नहीं है। इन्हीं भावनाओं को वश में करने के लिए आवश्यकता है धैर्य की। क्योंकि धैर्य से काम लेकर ही आप अपने प्यार को एक लंबी जिंदगी दे सकते हैं।

अंतरंगता : यह वो स्थिति है, जब आप अपने प्रिय के इतने करीब होते हैं कि आप दोनों के बीच एक विशिष्ट प्रकार का सामंजस्य पैदा हो जाता है। ऐसा सामंजस्य या कहें कि ऐसा रिश्ता जिसमें आप अपना सोच, अपने विचार, अपनी अनुभूतियां एक-दूसरे के साथ बांटते हैं और कई बार तो बिना कुछ कहे ही एक-दूसरे के दिल की बात जान जाते हैं। अंतरंगता एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और जैसे-जैसे आपका रिश्ता प्रगाढ़ होता जाता है, ये बढ़ती जाती है। - वेबदुनिया फीचर डेस्क