1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sadhvi Pragya ill, stopped campign

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, प्रचार बीच में ही छोड़ा

Sadhvi Pragya ill
भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते उन्होंने प्रचार बीच में ही छोड़ दिया। 
 
जानकारी के अनुसार साध्वी चक्कर आने और रक्तचाप की शिकायत के बाद प्रचार बीच में ही छोड़ दिया और रिवेरा टाउन स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गईं। घर पर डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की गई। 
 
साध्वी की तबीयत बिगड़ने की खबर लगते ही भाजपा के वर्तमान सांसद आलोक संजर समेत अन्य बड़े नेता साध्वी से मिलने उनके निवास पर पहुंच गए। भाजपा विधायक सुरेन्द्रनाथ ने साध्वी की तबीयत बिगड़ने की खबर की पुष्टि की है।
अगला लेख
20 रुपए का नया नोट, जानें पुराने से कितना है अलग