सम्बंधित जानकारी
- जयाप्रदा का सनसनीखेज आरोप, मेरी अश्लील तस्वीरे बांटी जा रही थी, किसी नेता ने मदद नहीं की
- हेमामालिनी के बाद रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह भी आचार संहिता उल्लंघन में फंसे
- राबड़ी देवी ने कहा- नीतीश कुमार बनना चाहते थे पीएम कैंडीडेट
- राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र में माओवादियों ने लगाए पोस्टर
- शिवराज का चुनाव लड़ने से इंकार, बोले- उमा समेत सभी का भोपाल में स्वागत
कोलार में राहुल गांधी का सवाल, सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों?
कोलार। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि चौकीदार 100 प्रतिशत चोर है। यहां एक रैली में गांधी ने यह भी पूछा कि क्यों सभी ‘चोरों’ के उपनाम मोदी हैं।
गांधी ने कहा, 'मेरा एक सवाल है। सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों है चाहे वह नीरव मोदी हो, ललित मोदी या नरेंद्र मोदी? हम नहीं जानते कि ऐसे कितने और मोदी सामने आएंगे।'
राफेल विमान सौदे का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, 'चौकीदार 100 फीसदी चोर है' और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने 30 हजार करोड़ रुपए चुराए और उसे अनिल अंबानी को दे दिया। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी, माल्या, अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी- एक पूरा गिरोह है, चोरों का एक पूरा दल है।
उन्होंने कहा कि मोदी अब किसानों, रोजगार और भ्रष्टाचार के बारे में बात नहीं करते। उनसे इतर, हम झूठ नहीं बोलते। गांधी ने इस दौरान पार्टी की ‘न्याय’ योजना का भी जिक्र किया जिसके तहत पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए की रकम उनके खातों में दी जाएगी। पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिये अपने घोषणा-पत्र में भी इसका जिक्र किया है।
गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो पहला काम संसद, विधानसभाओं और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। (भाषा)
