• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Pragya Thakur met Uma bharti
Written By

दो साध्वियों का मिलन, उमा से मिलकर आंसू नहीं रोक पाईं प्रज्ञा ठाकुर

दो साध्वियों का मिलन, उमा से मिलकर आंसू नहीं रोक पाईं प्रज्ञा ठाकुर - Pragya Thakur met Uma bharti
भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। जब दोनों साध्वियां मिलीं तो यह दृश्य काफी भावुक था। 
 
सुश्री ठाकुर यहां स्थित सुश्री भारती के निवास स्थान पहुंची और उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई, जिसके बाद सुश्री भारती ने सुश्री ठाकुर का मुंह भी मीठा कराया। सुश्री भारती से विदा लेने के दौरान सुश्री ठाकुर भावुक होती भी दिखाई दीं। जब साध्वी प्रज्ञा कार में बैठी थीं तब दोनों साध्वियों ने एक दूसरे को प्रणाम किया। 
 
उमा भारती के गले लगकर साध्वी प्रज्ञा अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इस भावुक दृश्य के बाद उमा ने कहा कि विजय जुलूस में हंसते-हंसते शामिल होंगे। इसके पहले रविवार को सुश्री भारती ने लगातार कई ट्वीट करते हुए बताया था कि वे भोपाल में सुश्री ठाकुर के चुनाव प्रचार में भाग लेंगी। उन्होंने कहा था कि वे उनके प्रति बहुत संवेदनशील हैं। 
 
सुश्री भारती ने ये भी कहा था कि सुश्री ठाकुर एक अखाड़े की प्रमुख हैं और उन्होंने निजी जीवन में बहुत कष्ट झेले हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)