1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2019

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, राफेल पर फंस गए हैं राहुल गांधी

Lok Sabha Elections 2019
भोपाल। राफेल के बाद अब विराट पर सियासत गरम हो गई है। भोपाल पहुंची रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजीव गांधी ससुराल वालों के साथ विराट में घूमते थे। उन्होंने कहा कि राफेल पर राहुल गांधी फंस गए हैं। 
 
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2013 में ये मामला पहली बार सामने आया था और उसके बाद अब तक सब कुछ साफ हो गया है। कांग्रेस ने सेना का सबसे अधिक दुरुपयोग किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी के सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार की बात उठाकर सच को सामने लाया है।
 
राफेल पर फंस गए हैं राहुल : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राफेल के मामले पर अब राहुल गांधी बुरी तरह फंस गए हैं। राफेल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है ये अब पूरी तरह साबित हो चुका है और देश जानता है कि मोदी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं टिकेगा।
कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक को क्यों छुपाया : सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के सवाल उठाने पर रक्षा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के समय सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी तो उसको क्यों छुपाया गया।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता जानती है कि मोदी जी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित रहेगा। और भाजपा सरकार ने आतंकवाद से कोई समझौता नहीं करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और 1947 के बाद पहली बार पाक की हर हरकत का जवाब दिया गया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
बारिश के कारण रद्द रहा पाकिस्तान और इंग्लैंड का पहला वनडे मैच