1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Mathura Lok Sabha Election 2019

मथुरा लोकसभा सीट परिचय

Mathura lok sabha election result 2019
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर साल 2014 के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल कर सांसद बनीं हेमा मालिनी को मौका दिया है। अब देखना दिलचस्‍प होगा कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा की इस उम्‍मीदवार को मोदी लहर का कितना फायदा मिलता है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।
अगला लेख
कन्नौज लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम