गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Azamgarh Lok Sabha seat
Written By

आजमगढ़ लोकसभा सीट परिचय

Azamgarh lok sabha election result 2019
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी :
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (भाजपा), अखिलेश यादव (सपा)
 समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है आजमगढ़ लोकसभा सीट। क्योंकि यहां कांग्रेस के बाद सपा ने ही सबसे ज्यादा बार जीत हासिल की है। ले‍किन इस बार भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और सपा के अखिलेश यादव बीच कांटे की टक्कर है। साल 2014 के चुनाव में यहां सपा के मुलायम सिंह यादव ने भारी अंतर से जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।