1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Rae Bareli Lok Sabha Election 2019

रायबरेली लोकसभा सीट परिचय

Rae Bareli lok sabha election 2019
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है और अब तक हुए कुल 19 चुनावों में 16 बार कांग्रेस प्रत्याशी ही यहां से जीते हैं। साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस की सोनिया गांधी ने भाजपा के अजय अग्रवाल को पराजित कर यह सीट हासिल की थी।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह (लखनऊ), मुलायमसिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।
अगला लेख
बाबा महाकाल की शरण में प्रियंका गांधी, किया विशेष अनुष्ठान