मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Fatehpur Sikri Lok Sabha seat
Written By

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट परिचय

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट । Fatehpur Sikri Lok Sabha Seat - Fatehpur Sikri Lok Sabha seat
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी :
राज कुमार चाहर (भाजपा), राज बब्बर (कांग्रेस) 
उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी उन चंद संसदीय सीटों में से एक है जिस पर पूरे देश की निगाह रहेगी। इस बार भाजपा ने राजकुमार चाहर को तो कांग्रेस ने दिग्‍गज नेता राज बब्बर को मैदान में उतारा है। साल 2014 के चुनाव में भाजपा के चौधरी बाबूलाल एकतरफा जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।