कोरोना संक्रमण से उबरे विकेटकीपर बल्लेबाज साहा, इंग्लैंड दौरे के लिये उपलब्ध
नई दिल्ली:विकेटकीपर बल्लेबाज रिधिमान साहा कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं और अगले महीने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के लिये उपलब्ध रहेंगे।
साहा दिल्ली के एक होटल में पंद्रह दिन पृथकवास में रहने के बाद कोलकाता पहुंच गए । उन्हें फिट रहने की शर्त पर इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में रखा गया है।
36 वर्ष के साहा इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे । साहा के करीबी सूत्र ने बताया , रिधिमान कल घर लौट आये ।वह दो सप्ताह दिल्ली के एक होटल में पृथकवास पर थे ।
साहा को मुंबई में रवानगी से पहले बायो बबल में जाने के लिये आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत थी। इससे पहले कुछ दिनों पहले ही रिधिमान साहा की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी जिस पर उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक स्पष्टीकरण दिया था।
इससे पहले आईपीएल में SRH के विकेटकीपर बल्लेबाज रिधिमान साहा ने कोरोना के खिलाफ अपने अनुभव को लेकर कहा था कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह डरे हुए थे।
उन्होंने कहा था , “ कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुझे डर लगने लगा था। परिवार में भी सभी लोग बहुत चिंतित थे, हालांकि मैंने उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से आश्वस्त किया कि डरने की कोई बात नहीं है। मेरी उचित तरीके से देखभाल की जा रही है। ”
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) May 14, 2021
जब से रिधिमान साहा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट गुलाबी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला था जिसमें टीम इंडिया 36 रनों पर आल आउट हो गई थी। इसके बाद से ही उनके लिए टेस्ट टीम के अंतिम एकादश में वापसी मुश्किल हो गई है।
सिडनी टेस्ट और ब्रिस्बेन टेस्ट में ऋषभ पंत की आतिशी पारी ने यह सुनिश्चित किया था कि पंत ही टीम इंडिया के घरेलू दौरों पर टीम इंडिया के विकेटकीपर रहेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पंत ने शतक लगाकर उनकी रही सही उम्मीदें भी खत्म कर दी।
एक बैक अप प्लान के तहत टीमें एक अतिरिक्त विकेटकीपर को अपने टेस्ट दल में रखती हैं। इस कारण रिधिमान साहा को इंग्लैंड जाने वाले दल का हिस्सा बनाया जा सकता है। लेकिन अगर पंत चोटिल नहीं हुए तो उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में तो जगह मिलेगी नहीं साथ ही इंग्लैंड सीरीज में भी ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहना पड़ेगा।
भारतीय टीम साउथम्पटन में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेगी।इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला अगस्त में होगी।

