1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian wicketkeeper Wridhiman saha tests positive for covid again

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद साहा ने कहा, 'भ्रामक जानकारी ना फैलाएं'

ऋद्धिमान साहा
नई दिल्ली:आईपीएल बायो-बबल में कोरोना से संक्रमित पाए गए सनराइजर्स हैदराबाद एवं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने शुक्रवार को अपनी स्वास्थ्य स्थिति पर स्पष्टीकरण देते हुए लोगों से भ्रामक जानकारी न फैलाने का आग्रह किया है। दूसरी बार कोरोना संक्रपित पाए जाने की खबरों के बाद साहा ने यह स्पष्टीकरण दिया है।
उन्होंने बताया कि उनका एक कोरोना टेस्ट पॉजिटिव और एक नेगेटिव आया है। उन्होंने कहा कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, इसलिए सभी से अनुरोध है कि पूरी जानकारी होने के बगैर कोई भ्रामक जानकारी न फैलाएं। साहा ने कहा, “ मेरी क्वारंटीन अवधि अभी खत्म नहीं हुई है। नियमित जांच के एक हिस्से के तौर पर मेरा दो बार टेस्ट किया गया में, जिसमें एक नेगेटिव था और दूसरा पॉजिटिव, हालांकि मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। ”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले साहा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चार मई को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद अन्य कई खिलाड़ियों को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। परिणामस्वरूप आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।
 
साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम में चुना गया है, हालांकि बीसीसीआई ने साहा और लोकेश राहुल काे फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा है। उनके पूरी तरह ठीक होने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। भारतीय टीम मुंबई में आठ दिनों के सख्त क्वारंटीन में रहने के बाद दो जून काे ब्रिटेन के लिए रवाना होगी।

साहा इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा है, जिसे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। इस दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम के बायो बबल में शामिल होने के लिए उन्हें 25 मई से पहले नेगेटिव होने के साथ अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
 
माइक हसी जांच में आए नेगेटिव

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ हसी आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आये है और अच्छी तरह से बीमारी से उबर गये है। हमने अभी यह तय नहीं किया है कि वह किस रास्ते से वापस जाएंगे, मालदीव होते हुए या सीधे ऑस्ट्रेलिया।’’हसी और साहा को निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान जांच में पॉजिटिव पाया गया था।
 
हसी के अलावा बाकी सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कमेंटेटर, कोच और सहयोगी सदस्य मालदीव में पृथकवास पर है। ये सभी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे।ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस महामारी के मामलों के कारण भारत से आने वाली विमानों पर 15 मई तक रोक लगायी है।
अगला लेख
हनुमा विहारी और उनका परिवार इस तरह कर रहा है कोराना मरीजों की मदद