1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. World Cup 2019, Team India, Kuldeep Yadav

विश्व कप को लेकर कुलदीप यादव के लिए KKR में कोई मसला नहीं

World Cup 2019
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने मंगलवार को कहा कि विश्व कप संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन को लेकर आईपीएल टीमों को बीसीसीआई से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है लेकिन दोनों टूर्नामेंटों के बीच तीन सप्ताह का अंतर होने से यह मसला नहीं उठेगा।
 
केकेआर टीम में कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक हैं जिनमें से कुलदीप का विश्व कप खेलना लगभग तय है। मैसूर ने यहां मेयर्स कप से इतर कहा, हमें बीसीसीआई से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। टूर्नामेंट काफी पहले खत्म हो रहा है। फाइनल 12 मई को होता है तो विश्व कप में भारत का पहला मैच 5 जून को होगा। काफी समय है। 
 
इससे पहले राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा था कि 18 खिलाड़ियों के कार्यभार को लेकर बीसीसीआई विभिन्न आईपीएल टीमों के संपर्क में है। आईपीएल 23 मार्च को चेन्नई में शुरू होगा, जबकि विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई के बीच चलेगा।
 
यह पूछने पर कि दिशा निर्देश मिलने पर उनका रूख क्या होगा? मैसूर ने कहा, यह काल्पनिक सवाल है। मुझे नहीं लगता कि यह मसला उठेगा। क्रिकेटरों का मानना है कि नेट अभ्यास की बजाय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना बेहतर होता है। 
अगला लेख
पाकिस्तानी बल्लेबाज नासिर जमशेद मुश्किलें बढ़ीं, ब्रिटेन में मुकदमा चलेगा