1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. West Indies head coach Phil Simmons quarantined himself

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस ने अपने आपको क्वारंटाइन किया

West Indies
साउथम्पटन। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस मैनचेस्टर में जैविक सुरक्षित माहौल से कुछ समय के लिए निकलने के बाद स्वत: क्वारंटाइन गए हैं। सिमंस ने अपने श्वसुर के अंतिम संस्कार में भाग लिया था जिनका टीम के मैनचेस्टर में एकत्र होने से पहले निधन हो गया था। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से इसकी अनुमति ली थी। 
 
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसकी पुष्टि की कि सिमंस को शुक्रवार को लौटने पर दो बार कोरोनावायरस जांच में निगेटिव पाया गया। उनकी बुधवार को फिर जांच होगी। वेस्टइंडीज टीम 8 जुलाई को पहले टेस्ट से पूर्व सोमवार से इंग्लैंड के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। (भाषा)
अगला लेख
ब्रॉड ने इंग्लैंड के खेल मनोवैज्ञानिकों से कहा कि खाली मैदानों में अच्छा खेलने के काबिल बनें क्रिकेट खिलाड़ी