पंत के दो शतक पर गंभीर का ठंडा रुख, बोले, सवाल बेहतर हो सकता था [VIDEO]
India vs England Test Series : भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ऋषभ पंत के दो शतक जैसी व्यक्तिगत उपलब्धियों की तारीफ करने के मूड में नहीं दिखे और जब उनसे इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबसे अहम नतीजा होता है जो टीम हासिल नहीं कर सकी। अपने बेलागपन के लिए मशहूर गंभीर से जब पंत के दो शतकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा , तीन और शतक बने थे। ये सब सकारात्मक बातें हैं। शुक्रिया।
मैच के सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछने पर गंभीर ने कहा , अगर आप कहते कि यशस्वी (जायसवाल) ने शतक जमाया और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बतौर कप्तान डेब्यू में शतक जड़ा तो मुझे अच्छा लगता। केएल राहुल (KL Rahul) ने भी शतक लगाया और ऋषभ ने दो शतक लगाये। एक टेस्ट में पांच शतक बड़ी बात है। यह सवाल बेहतर हो सकता था।
Reporter: Positive by Rishabh Pant 2 centuries, How was it to witness the vice-captain scoring two centuries ?
— RP17 Gang™ (@RP17Gang) June 25, 2025
Gautam Gambhir: Jaiswal, Gill, and Rahul have also scored centuries. pic.twitter.com/X8aU9FY74c
"We lose together, we win together!"
Coach @GautamGambhir hails #TeamIndia's work ethic and backs his tail-enders to improve after the 1st Test in Leeds.
Watch 1st Test highlights https://t.co/bC64BP3Hig#ENGvIND 2nd TEST | WED, 2nd JULY, 2.30 PM on JioHotstar pic.twitter.com/JzCru3bL0b
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 25, 2025
कोच ने कहा कि अगर टीम हारती है तो व्यक्तिगत उपलब्धियां मायने नहीं रखती। भारत को इंग्लैंड ने पांच विकेट से हराया।
उन्होंने कहा , ये सब सकारात्मक पहलु हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पांच विकेट लिए। लेकिन आखिर में सब कुछ इसी पर आता है कि हम मैच जीत नहीं सके।
उन्होंने कहा , व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छी बात है। हमें शीर्ष छह से बड़ी पारियां चाहिये थी लेकिन आखिर में तो हम टेस्ट मैच जीत नहीं सके। अब इससे सबक लेकर आगे बढेंगे। (भाषा)

