1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rishabh Pant became the Indian wicketkeeper with most Test centuries, surpassing Dhoni

अंग्रेजों के खिलाफ पंत का बल्ला बोला, धोनी का रिकॉर्ड हुआ ढेर

rishabh pant hindi news
India vs England Test Series : भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने करियर का 7वां टेस्ट शतक जड़कर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ वो सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
 
पंत ने यह रिकॉर्ड बेहद स्टाइल में बनाया, उन्होंने भारतीय पारी के 100वें ओवर की पहली गेंद पर शोएब बशीर को छक्का जड़ते हुए ये शतक पूरा किया। यह उनका सितंबर 2024 के बाद पहला शतक है। पिछली बार उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी।

धोनी को पछाड़ा, पंत का कमाल
धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 90 मैचों में 4876 रन बनाए थे, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं पंत ने सिर्फ 44 टेस्ट में ही 3000 रन पूरे कर लिए हैं, और उनका औसत लगभग 44 रन प्रति पारी का है। उन्होंने अब तक 15 अर्धशतक भी जमाए हैं।

विकेटकीपर बैटर्स की टेस्ट शतक लिस्ट – भारत
 
 ऋषभ पंत – 7 शतक
 
 एम.एस. धोनी – 6 शतक
 
 रिद्धिमान साहा – 2 शतक
 
सैयद किरमानी, फारुख इंजीनियर – 2 शतक
 
नयन मोंगिया – 1 शतक
 
पंत की ये पारी एक बार फिर साबित करती है कि वो सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि मैच विनर भी हैं। चोट और ब्रेक के बाद उनकी ये वापसी भारतीय टीम के लिए बहुत खास है।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, विदेशी टेस्ट में जमे 3 शतक!