सम्बंधित जानकारी
- विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले 10वें बल्लेबाज बने
- मैच फिक्सिंग के संदेह में श्रीलंका ने दो भारतीयों को किया गिरफ्तार
- भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित
- कोहली ने 100 बॉल प्रारूप की आलोचना की, कहा व्यावसायिक पहलू से क्रिकेट की गुणवत्ता पर हो रहा असर
- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में बराबरी के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
एस. बद्रीनाथ ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
चेन्नई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रहमण्यम बद्रीनाथ ने शुक्रवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। तमिलनाडु के मध्यक्रम के बल्लेबाज बद्रीनाथ ने भारत की तरफ से 2 टेस्ट, 7 वनडे और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
उन्होंने कहा कि मैं अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं। अभी यह मेरी प्राथमिकता है। यह फैसला लेने में इसकी भूमिका अहम रही।
बद्रीनाथ ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 145 मैचों में 54.49 की औसत से 10,245 रन बनाए जिसमें 32 शतक भी शामिल हैं। (भाषा)
