1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shubhman Gill smashes back to back ODI century

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का शतक, लगातार दूसरे वनडे में जड़ा सैंकड़ा

Shubhman Gill
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। यह वनडे क्रिकेट में उनका लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे में शतक जड़ा था। लगातार 2 शतक लगाने के बाद संभवत वह अब आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ में जरुर नामित होंगे। 
 
हालांकि यह पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पारी से ज्यादा महत्वपूर्ण थी क्योंकि शुभमन गिल की यह पारी तब आई जब भारत एक अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवा रहा था। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। 
इसके बाद दूसरे छोर से विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन और फिर सूर्याकुमार यादव का विकेट खोकर भारत मुश्किल में था लेकिन शुभमन गिल ने रन गति में कमी नहीं आने दी।

शुभमन गिल ने भारतीय पारी को तो संवारा ही इसके साथ ही उऩ्होंने कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। वह सबसे तेज तीन एकदिवसीय शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।  
अगला लेख
Men's Hockey World Cup में नियम की ऐसी अनदेखी, कोरिया के खिलाफ जापान के 12 खिलाड़ी उतर गए मैदान पर