सम्बंधित जानकारी
- IND vs SL: भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका ने टेके घुटने, भारत को मिला 263 का लक्ष्य
- ... तो इस वजह से आज वनडे डेब्यू नहीं कर सके संजू सैमसन
- IND v SL: जन्मदिन पर वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय बने ईशान किशन
- IND vs SL: श्रीलंका टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला
- मैच प्रिव्यू: पहली बार दीवार के सहारे लंका ढहाने की कोशिश में यंगिस्तान
वनडे में यह अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें ओपनर बने धवन, बनाया ये विशेष रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन के नाम पर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित हो गया है। दरअसल, धवन ने वनडे क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस फॉर्मेट में 6 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले धवन भारत के 10वें और विश्व के 63वें खिलाड़ी बने। साथ ही धवन भारत के सिर्फ पांचवें सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने छह हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हो।
अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड अपनी पारी के दौरान 23वां रन बनाने के साथ हासिल किया। इतना ही नहीं शिखर धवन भारत के लिए सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले दूसरे और विश्व के चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। धवन ने यह उपलब्धि (140)वीं पारी में हासिल की।
धवन से पहले टीम इंडिया के लिए विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने सिर्फ (136) पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि तेज 6 हजार वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हाशिम अमला (123) के नाम पर दर्ज है।
सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
भारत के लिए सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
35 Fवर्षीय बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय फॉर्मेट में अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। यह रिकॉर्ड गब्बर ने पारी का 17वां रन बनाने के साथ हासिल किया।

| खिलाड़ी | पारियां |
| हाशिम अमला | 123 |
| विराट कोहली | 136 |
| केन विलियमसन | 139 |
| शिखर धवन | 140* |
| विवयन रिचर्ड्स | 141 |
भारत के लिए सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | पारियां |
| विराट कोहली | 136 |
| शिखर धवन | 140* |
| सौरव गांगुली | 147 |
| रोहित शर्मा | 162 |
| एमएस धोनी | 166 |
35 Fवर्षीय बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय फॉर्मेट में अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। यह रिकॉर्ड गब्बर ने पारी का 17वां रन बनाने के साथ हासिल किया।