IND vs SL: श्रीलंका टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला
IND vs SL
आख़िरकार खत्म हुआ इंतजार... भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।
मैच में टीम इंडिया के लिए युवा विकेटकीपर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिला है।
दोनों नए कप्तान की शुरुआत
मैच में श्रीलंका और भारत दोनों ही टीम युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है। भारत की कमान जहां सलामी बल्लेबाज शिखर धवन संभाल रहे हैं तो श्रीलंका का जिम्मा ऑलराउंडर दासुन शनाका के कंधों पर है। दोनों खिलाड़ी पहली बार अपनी राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।
टीम इंडिया की बात करें तो सभी खिलाड़ी पूरी तरह से तरोराजा है और मैदान पर अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है। टीम में कप्तान धवन के साथ-साथ कई सारे ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद है जिनकी नजरें इस दौरे पर दमदार प्रदर्शन कर टी20 विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने पर बनी रहेगी।
इस प्रकार है दोनों टीमें
भारत: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, क्रुणाल पांड्या।

