सम्बंधित जानकारी
- IND vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले यंगिस्तान ने कराया फोटोशूट, सामने आया वीडियो
- IND vs SL: सीरीज के कार्यक्रम में हुआ एक और बड़ा बदलाव, अब इस समय खेले जाएंगे T20 और वनडे मैच
- कोरोना के साए में श्रीलंका सीरीज, एक के बाद एक बुरी खबर आ रही सामने
- IND vs SL: अब 13 से नहीं 18 जुलाई से होगा भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का आगाज, जारी हुआ नया कार्यक्रम
- IND vs SL: रिशेड्यूल हो सकती है भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीरीज
IND v SL: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए सामने आई श्रीलंका की टीम, दासुन शनाका को मिली कप्तानी
श्रीलंका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही सीमित ओवर श्रृंखला के लिए अपनी 25 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। दासुन शनाका टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि धनंजय द सिल्वा को उप कप्तान बनाया गया है।
अनकैप्ड लाहिरू उदारा, शिरन फर्नांडो और ईशान जयरत्ने को भी टीम में जगह दी गई है। वहीं अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा कंधे की चोट के कारण पूरी सफेद गेंद श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, जबकि घुटने की चोट से उबर रहे बिनुरा फर्नांडो एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, हालांकि वह टी-20 सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे के बाद उसके शिविर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारत-श्रीलंका सीरीज को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। मूल रूप से 13 जुलाई को शुरू होने वाली यह सीरीज अब 18 जुलाई से शुरू होगी। तीन वनडे मैचों के बाद 25 जुलाई को पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। श्रृंखला के सभी मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होंगे।
श्रीलंका के लिए काफी अहम सीरीज
श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। हाल फिलहाल के समय में श्रीलंका ने क्रिकेट के हर एक फॉर्मेट में काफी निराशाजनक खेल दिखाया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में टीम को 2-1 मिली हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इंग्लैंड दौरे पर भी तीनों एकदिवसीय में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि, पिछले चार सालों में श्रीलंका बोर्ड ने वनडे में सात कप्तानों को बदला है। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि, श्रीलंकान क्रिकेट कितने बुरे दौरे से गुजर रहा है।
श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय द सिल्वा, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसानका, चरिथ असलंका, वनिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, मिनोद भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो (केवल टी20 सीरीज के लिए), दुष्मंथा चमीरा, लक्ष्मण संदाकन, शिरान फर्नांडो, धनंजय लक्षन, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रमा, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिता, लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना।

Sri Lanka squad for the 3-match ODI series & the 3-match T20I series against India - https://t.co/qVd9nJxpau#SLvIND pic.twitter.com/9gqEGVlM79
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) July 16, 2021