शमार जोसेफ फिर बने ऑस्ट्रेलिया का काल, चटकाए 4 विकेट (Video)
वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट किया
AUSvsWI वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट करने के बाद चार विकेट जल्दी गंवा दिये।पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 57 रन बनाये थे । ब्रेंडन किंग पदार्पण करते हुए 23 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 ओवर में 180 रन पर आउट हो गई जो वेस्टइंडीज में उसका न्यूनतम स्कोर है। वेस्टइंडीज के लिये जेडेन सील्स ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये लेकिन शामार जोसेफ सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे जिन्होंने 46 रन देकर चार विकेट चटकाये।गौरतलब है कि शमार जोसेफ ने पिछले साल भी गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराने में अहम भूमिका निभाई थी और वह उस मैच के मैन ऑफ द मैच थे।
आस्ट्रेलिया के लिये सिर्फ उस्मान ख्वाजा (47), ट्रेविस हेड (59) और कप्तान पैट कमिंस (28) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।दो सप्ताह पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम पहले दिन 212 रन पर आउट हो गई थी।
चोटिल स्टीव स्मिथ की जगह चौथे नंबर पर उतरे जोश इंगलिस ने सील्स की गेंद पर विकेटकीपर शाइ होप को कैच थमाया । ख्वाजा ने ट्रेविस हेड के साथ 89 रन की साझेदारी की जो आस्ट्रेलियाई पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी । हेड चाय के बाद अपना विकेट गंवा बैठे । आखिरी तीन विकेट सील्स ने लिये।

एक घंटे के खेल के बाद आस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन था। मार्नस लाबुशेन की जगह खेल रहे सैम कोंस्टास चौथे ओवर में जोसेफ की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। कैमरन ग्रीन को आते ही गली में किंग ने जीवनदान दिया। वह तीन रन बनाकर जोसेफ की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच दे बैठे।Double strike from Shamar
— FanCode (@FanCode) June 25, 2025
Joseph removes Konstas and Green in quick time — Aussies under early pressure on Day 1!#WIvAUS pic.twitter.com/Umfo4UaYWJ