1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India vs England test series is equivalent to Ashes commercially

ENGvsIND टेस्ट सीरीज देगी ECB को एशेज जितनी करोड़ो की कमाई

व्यावसायिक महत्व के मामले में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला एशेज के बराबर: ECB CEO Gold

INDvsENG
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड का मानना ​​है कि भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला व्यावसायिक रूप से एशेज जितनी ही महत्वपूर्ण है।गोल्ड को उम्मीद है कि 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह श्रृंखला इंग्लैंड के प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करेगी।

पिछले साल देश के खेल प्रशंसक पेरिस ओलंपिक और यूरोप के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो से जुड़े हुए थे। श्रीलंका पर इंग्लैंड की श्रृंखला जीत के बाद लॉर्ड्स में खाली सीटें क्रिकेट के लिहाज से अच्छी तस्वीर पेश नहीं कर रही थीं।

हालांकि गोल्ड को उम्मीद है कि भारतीय टीम के व्यापक प्रशंसक होने की वजह से गर्मियों में यह श्रृंखला शानदार रहेगी।‘ESPNCricInfo’ ने गोल्ड के हवाले से कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यह कितना बड़ा है। यह गर्मियों का महत्वपूर्ण सत्र है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली गर्मियों में हर जगह तरह-तरह की चीजें हो रही थीं, है ना? मुझे लगता है कि यह पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक है। यह एक लंबी कहानी होगी जिसमें कई मोड़ आएंगे। यह कुछ ऐसा है जिसमें लोग दिलचस्पी ले सकते हैं। छह सप्ताह की अवधि में सभी तरह की चीजें देखने को मिलेंगी।’’

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े नाम पिछले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन खेल में भारत का मैदान के बाहर का दबदबा उनके खिलाफ किसी भी सीरीज को एशेज के बराबर बनाता है।गोल्ड ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से व्यावसायिक महत्व के मामले में।’’

यह श्रृंखला 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए नए चक्र की शुरुआत करेगी।भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है और पिछली बार जब उन्होंने 2021-22 में दौरा किया था तब श्रृंखला 2-2 से बराबर रही थी।(भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
दक्षिण अफ्रीका की लड़कियों ने भी किया कमाल, इंडीज से जीती वनडे सीरीज