1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. air india flight going to bali returns back to delhi

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, बाली जा रहा एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा

air india
Air India Flight news in hindi : इंडोनेशिया में बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एयर इंडिया के विमान को बुधवार को दिल्ली-बाली उड़ान को बीच रास्ते से ही राष्ट्रीय राजधानी वापस लाना पड़ा।
 
एयर इंडिया ने बयान में कहा कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतार ली गई और सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों के होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है, साथ ही यात्रियों को उड़ान रद्द करने या किसी और उड़ान के लिए पूरा रिफंड देने की पेशकश की गई है।
 
एयर इंडिया ने कहा कि 18 जून को गंतव्य हवाई अड्डे बाली के पास ज्वालामुखी विस्फोट होने की जानकारी मिलने के कारण बाली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई2145 को सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी गई थी।
 
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने मंगलवार को विभिन्न कारणों और अपने विमान बेड़े की बढ़ी हुई जांच के चलते लंदन-अमृतसर और दिल्ली-दुबई समेत 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी थी। अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान हुए। उन्होंने एयर इंडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मथुरा में बिजली गिरने से भाजपा नेता की मौत, छत पर भरा पानी निकाल रहे थे