एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान से उतारा
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से सभी यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतार दिया गया।
Technical glitch in Air India plane : अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर हॉल्ट के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।
सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-180 शहर के हवाई अड्डे पर समय पर देर रात 12:45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। पायलट ने लगभग सुबह 05:20 बजे सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।
इससे पहले चेन्नई जाने वाले ब्रिटिश एयरवेज के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान में भी रविवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से विमान बीच सफर से ही वापस लंदन लौट गया। इसी तरह सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिस वजह से जहाज को वापस लौटना पड़ा था।VIDEO | Kolkata: An Air India flight from San Francisco to Mumbai via Kolkata suffered a technical snag in one of its engines, requiring passengers to be deplaned during a scheduled halt at the city airport early on Tuesday.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2025
Flight AI180 arrived on time at the city airport at… pic.twitter.com/0MSUiiwPdZ
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते गुजरात से ब्रिटेन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। इस ददर्नाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 270 से अधिक लोग मारे गए।
edited by : Nrapendra Gupta

