1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. RCB appointed Dinesh Karthik as batting coach, mentor ipl

RCB ने दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी कोच, मेंटोर बनाया

rcb
Dinesh Karthik RCB Mentor and Batting Coach : भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) का बल्लेबाजी कोच और मेंटोर बनाया गया। कार्तिक ने पिछले महीने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
 
RCB ने X पर लिखा ,‘‘ दिनेश कार्तिक का आरसीबी में स्वागत है। DK आरसीबी पुरूष टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटोर होंगे ।’’
 
इसमें आगे लिखा गया ,‘‘ आप क्रिकेट से इंसान को बाहर कर सकते हैं लेकिन इंसान के भीतर से क्रिकेट नहीं निकाल सकते। उन्हें प्यार दीजिए।’’

कार्तिक ने कहा ,‘‘ पेशेवर स्तर पर कोचिंग को लेकर रोमांचित हूं। जीवन के इस नये अध्याय को लेकर भी काफी रोमांचित हूं। उम्मीद है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा अनुभव काम आएगा।’’


कार्तिक ने आईपीएल के पिछले सत्र में आरसीबी के लिए 187 . 36 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाये । आरसीबी के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई थी।
 
आरसीबी ने IPL के 17 सत्र में एक भी बार खिताब नहीं जीता है। (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
IND vs SA: अब लड़कियों ने भी दी दक्षिण अफ्रीका को मात, 10 विकेटों से हराकर किया सीरीज पर कब्जा