सम्बंधित जानकारी
- IND vs AUS : रोहित तीसरे नंबर पर उतरें, पुजारा ने बताया कैसी होनी चाहिए दूसरे टेस्ट के लिए Playing 11
- IND vs AUS : हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पर्थ का सबसे किफायती गेंदबाज एडिलेड टेस्ट से बाहर
- IND vs AUS : शुभमन गिल ने चोट पर खुद दी बड़ी अपडेट, पर्थ टेस्ट में न खेलने का मलाल
- IND vs AUS : भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर, शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में खेलने को तैयार
- भारतीय टीम अगर पाकिस्तान नहीं आती तो हमारी टीम भी भविष्य में भारत नहीं जाएगी, PCB अध्यक्ष का बयान
PM XI vs India : भारत-ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री-11 मैच में बारिश की वजह से टॉस में देरी
(Credit : Anthony Albanese/X)
IND vs AUS PM XI : आस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ मानुका ओवल पर शुरू हो रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय टीम एडीलेड में दिन रात के टेस्ट से पहले अपना बल्लेबाजी संयोजन तय करने के इरादे से उतरेगी। मैच 9 बजकर 10 मिनट से शुरू होना था लेकिन कैनबरा में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है।
भारत ने अब तक दिन रात के चार टेस्ट खेले हैं और एकमात्र पराजय चार साल पहले एडीलेड में मिली जब टीम 36 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद हालांकि भारत ने वापसी करके चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीती थी।
गुलाबी गेंद सूर्यास्त के समय खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। चूंकि अभ्यास मैच को प्रथम श्रेणी मैच का दर्जा नहीं है लिहाजा भारत के अधिकांश बल्लेबाज अभ्यास करना चाहेंगे।
पर्थ टेस्ट 295 रन से जीतने के बाद भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है।
अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे कप्तान रोहित शर्मा और अंगूठे के फ्रेक्चर से उबरे शुभमन गिल टीम में लौटे हैं जिससे छह दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है।
The PMs XI and Indian cricket teams are keen to get out on the field.
— Anthony Albanese (@AlboMP) November 30, 2024
The rain has delayed play for today, but its been great to chat with players and fans at Manuka Oval. pic.twitter.com/MADMyDArPD
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन पर्थ टेस्ट में जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में रोहित बल्लेबाजी क्रम में नीचे भी उतर सकते हैं। ऐसा होने पर गिल का क्रम भी बदलेगा। भारत को अभ्यास मैच में ही ये प्रयोग करने होंगे ।
यह दो दिवसीय मैच ही है जिसमें गेंदबाजों की बजाय बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास की जरूरत है। सरफराज खान जैसे बल्लेबाज भी हाथ आजमाना चाहेंगे हालांकि किसी के चोटिल होने की दशा में ही उन्हें मौका मिल सकता है।
Australian Prime Minister Anthony Albanese is gifted a signed hat pic.twitter.com/SnWm7xJSIr
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 30, 2024
गिल ने नेट्स पर टीम के साथ अभ्यास किया। भारतीय टीम इस दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेल रही है क्योंकि अमूमन वे प्रतिस्पर्धी नहीं होते।
प्रधानमंत्री एकादश टीम की कमान जैक एडवडर्स के हाथ में है। टीम में आस्ट्रेलिया के अंडर 19 स्टार चार्ली एंडरसन, माहली बीयर्डमेन, एडेन ओकोनोर और सैम कोंस्टास भी हैं।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
प्रधानमंत्री एकादश : जैक एडवडर्स (कप्तान ), चार्ली एंडरसन, माहली बीयर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडेन ओकोनोर, ओली डेविस, जेडेन गुडविन, सैम हार्पर, हान्नो जैकब्स, सैम कोंस्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रियान।
