1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Physically at home and mentally in Wankhede: Suryakumar Yadav

शारीरिक रूप से घर पर और मानसिक रूप से वानखेड़े में हूं : सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav
मुंबई। घरेलू क्रिकेट में एकदिवसीय प्रारुप में शानदार लय में चल रहे मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण शारीरिक रुप से अपने घर पर जरूर है लेकिन मानसिक तौर वह वानखेड़े स्टेडियम में है। 
 
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अगर देश भर में लॉकडाउन नहीं होता तो रविवार को वानखेड़े के मैदान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया होता।

कोविड-19 के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाला गया है लेकिन सरकार के द्वारा घोषित 21 दिन के लॉकडाउन के कारण इसके रद्द होने की संभावना अधिक है। 
 
यादव ने वानखेड़े मैदान और अपने घर में रहने की तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘मानसिक रूप से वानखेड़े स्टेडियम में हूं। शारीरिक रूप से घर में हूं। यह समय भी गुजर जाएगा।’
अगला लेख
IOA ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सहयोग देने का वादा किया