1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan scores second highest Under 19 score against India

Under 19 Asia Cup Final : पाकिस्तान ने भारत के सामने खड़ा किया 337 रनों का पहाड़ नुमा स्कोर

Usman Khan
INDvsPAK उस्मान खान के 107 रन और अब्दुल कादिर के विस्फोटक 80 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने अंडर 19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में 337 रनों का पहाड़ नुमा स्कोर बना लिया। यह अंडर 19 इतिहास में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में ही भारत के खिलाफ 347 रनों का स्कोर बनाया था।

पाकिस्तान ने सपाट पिच देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और पहले 10 ओवरों का भरपूर फायदा उठाया। पहले पॉवप्ले में पाक ने 1 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाे। दूसरे पॉवरप्ले यानि कि 11 से लेकर 40 ओवरों तक पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। हालांकि अंतिम 10 ओवरों में टीम ने सिर्फ 68 रन बनाए और 6 विकेट खोए।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने 111 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं अब्दुल कादिर ने सिर्फ 54 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों से 80 रन बनाए। पाक कप्तान ने भी 60 गेंदों में 63 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 3 छक्के  शामिल थे।

भारत की ओर से काव्य पटेल ने 68 रन देकर 4 विकेट लिए और  वेंकटा ने 5 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बनी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ