1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. नेपाल के स्पिनर संदीप लैमिछाने कोरोनावायरस से संक्रमित

Sandeep Lamichane | नेपाल के स्पिनर संदीप लैमिछाने कोरोनावायरस से संक्रमित

Sandeep Lamichane
काठमांडू। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लैमिछाने कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
लैमिछाने को बुधवार से शरीर में दर्द था और फिलहाल वे घर में आईसोलेशन में हैं। लैमिछाने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम में थे लेकिन उन्हें एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। बिग बैश लीग में वे पहले मेलबोर्न स्टार्स के लिए खेलते थे लेकिन इस सत्र में वे हुरीकेन्स के लिए खेलेंगे।
 
नेपाल क्रिकेटरों के लिए काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी स्टेडियम में ट्रेनिंग शिविर शुरू करने वाला था लेकिन उसके 4 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। लैमिछाने के अलावा नेपाल के कप्तान ज्ञानेंद्र मल्ला, उपकप्तान दीपेंद्र सिंह आईरे, बल्लेबाज रोहित पोडेल तथा स्टाफ सदस्य प्रदीप लामा कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। (वार्ता)
अगला लेख
INDVsAUS : श्रृंखला बचाने के लिए अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेगी टीम इंडिया