1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Coronavirus infection cases in India exceed 93.5 lakhs

Covid 19 in India : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93.5 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 40 हजार से ज्यादा मामले, 485 की मौत

Coronavirus
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोरोनावायरस के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 93.51 लाख के पार चले गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक अब तक 87,59,969 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं तथा ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.68 फीसदी हो गई।
आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 93,51,109 हैं जबकि 485 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,36,200 हो गई। कोरोनावायरस से संक्रमित 4,54,940 लोगों का इलाज चल रहा है। लगातार 18वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या 5 लाख से कम बनी हुई है। इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.87 फीसदी है।
 
कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 नवंबर तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,57,605 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। (भाषा)
अगला लेख
Kisaan Aandolan Live updates : किसानों की बैठक खत्म, विरोध जारी रखने का फैसला