सम्बंधित जानकारी
- पिछले 10 साल में सिर्फ इंग्लैंड ही भारत में जीत सका है टेस्ट सीरीज
- WCSL के प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान टॉप 4 में शामिल, भारत और पाकिस्तान को पछाड़ा
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माना, भारतीय खिलाड़ियों पर हुई थी नस्लीय टिप्पणी
- आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस हो रही रोमांचक, जानिए समीकरण
- टीम इंडिया की जीत और पड़ोसियों की हार से क्यों खुश है न्यूजीलैंड?
आईसीसी ने किया चतुर कप्तान का ट्विटर पोल, धोनी को नहीं दी जगह
धोनी की कप्तानी में खास बात उनकी चतुराई की है और अगर उनका नाम विश्व क्रिकेट के चतुर कप्तानों की सूची में ना दिखे तो अचरज सी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ जब आईसीसी ने विश्व क्रिकेट के चतुर कप्तानों का पोल किया।
Time for another #CaptainsMonth poll
— ICC (@ICC) January 28, 2021
Who among these leaders do you think owns 'The Tactician' tag? pic.twitter.com/DGyOe8hNId
आईसीसी ने एक पोल ट्वीट किया, जिसमें फैंस से सबसे टैक्टिकल कप्तान को वोट करने की अपील की गई। पहला विकल्प था श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने, दूसरा विकल्प था ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर, तीसरा विकल्प था न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो और चौथा विकल्प था न्यूजीलैंड के ही पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग का।
महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस सूची में आईसीसी ने शामिल ही नहीं किया गया। जबकि यह बात किसी से छुपी नहीं हुई है कि धोनी की चालाक कप्तानी और विकेटकीपिंग का लोहा दुनिया मान चुकी है। चाहे वह फील्ड की सजावट हो या फिर नो लुक रन आउट धोनी की चतुरता ने ही उन्हें बड़ा बनाया है।
ट्विटर पर कुछ फैंस का मानना था कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले वाला पोल जीत चुके हैं इस कारण आईसीसी ने उनको इस पोल में जगह नहीं दी, लेकिन जिस गुण के लिए धोनी जाने जाते हैं उसमें उनका ना होना कुछ ट्विटर हैंडल्स को अखर गया।
@msdhoni isn't on the list and I'm disappointed. MS is probably the best tactician the game has ever seen.
— Sasta Nobita (@lifelesshumour) January 28, 2021
Cricket team captain ki bat ho to MSD jaisa koi nahi
— Kunal Priyadarshi (@kunalpriyadars4) January 28, 2021
MSD. No one gets ahead of him in tactical decisions.
— B.Saubhik (@Saubhik27) January 28, 2021
where is my thala @msdhoni ?
— Abhinav Shukla (@abhinavshuklaVG) January 28, 2021खबर लिखे जाने तक वोटिंग खत्म होने में एक घंटा बाकी था और पहले स्थान पर महेला जयवर्धने 44.8 प्रतिशत के साथ आगे चल रहे थे और स्टीफन फ्लेमिंग दूसरे स्थान पर उन्हें 39.9 प्रतिशत के साथ थोड़ी टक्कर देते हुए नजर आए।(वेबदुनिया डेस्क)
