1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni again top taxpayer, know how much tax

MS Dhoni फिर टॉप टैक्सपेयर, जानिए कितना भरा टैक्स...

MS Dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर टॉप करदाता बनकर अपना और अपने राज्य झारखंड का नाम रोशन किया है। धोनी ने इस वर्ष कुल 28 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरा है। व्यक्तिगत करदाता श्रेणी में महेंद्र सिंह धोनी सबसे ऊपर चल रहे हैं। 
 
वहीं, राज्य के टॉप टैक्स पेयर में सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड रांची (1100 करोड़), टिमकेन इंडिया लिमिटेड जमशेदपुर, जामीपोल लिमिटेड जमशेदपुर, बिग शॉप रांची, कश्यप मेमोरियल आई अस्पताल रांची, ब्रदर्श एकेडमी रांची, उदय शंकर प्रसाद रांची शामिल हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी पहले भी व्क्तिगत करदाता श्रेणी में टॉप पर रह चूके हैं, यह तीसरा मौका है जब धोनी अपने राज्य झारखंड के सबसे बड़े (28 करोड़) रुपए का इनकम टैक्स भरने वाले व्यक्तिगत कर धारक बने हैं। 
 
आयकर विभाग का कहना है कि राज्य से करीब 10 हजार करोड़ तक का टैक्स प्राप्त होता है। इस साल के वित्तीय वर्ष का अंतिम सत्र चल रहा है। इसको देखते हुए कर वसूली में सख्ती भी अपनाई जाएगी ताकि जिन लोगों ने अभी तक टैक्स नहीं भरा हो तो वह भी समय पर इसे भर दे। 
 
गत वर्ष की तुलना में रांची सर्किल में कर वसूली बढ़ी है। गत वर्ष 2018-19 में रांची सर्किल में जहां 1,258 करोड़ रुपए की कर वसूली हुई थी, वहीं इस वर्ष 2019-20 में रांची सर्किल में कर की वसूली 1365 करोड़ रुपए है। देखा जाए तो अभी तक इस साल कर वसूली में 107 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। यह वसूली सर्किल के रांची, खूंटी, सिमडेगा जिले से संबंधित है।
अगला लेख
IPL 2020 क्रिकेट लीग में पोंटिंग के साथ समय बिताने के लिए बेताब है : एलेक्स कैरी