सम्बंधित जानकारी
- भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच भी हो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, इस पूर्व क्रिकेटर का प्रस्ताव
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने युवा ऑलराउंडर के साथ कर डाला 'अप्रैल फूल' जैसा वाकया
- 4 साल पुराने बॉल टैंपरिंग विवाद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऐसे कसा डेविड वॉर्नर पर तंज
- बॉल टैंपरिंग विवाद की फिर जांच कर सकता है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, बेनक्राफ्ट हुए बोर्ड के सामने पेश
- वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम में दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी
दोबारा ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान नहीं बन पाएंगे स्मिथ, इस पूर्व कंगारू कप्तान का दावा
मेलबर्न:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि 2018 में हुआ गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण कभी पूरी तरह नहीं दबेगा और हाल में इसके दोबारा सुर्खियां बटोरने से स्टीव स्मिथ की दोबारा टेस्ट कप्तानी हासिल करने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा।
गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए स्मिथ को कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था और उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने हाल में दोबारा आस्ट्रेलिया की कमान संभालने की इच्छा जताई थी और मौजूदा टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भी इसका समर्थन किया था।
यह मामला हालांकि हाल में दोबारा सुर्खिया बना जब इस प्रकरण में भूमिका के लिए नौ महीने के प्रतिबंध का सामना करने वाले कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने यह कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद पर रेगमाल के इस्तेमाल की जानकारी गेंदबाजों को थी या नहीं इसके बारे में कोई भी खुद समझ सकता है।
टेलर ने स्पोर्ट्स संडे से कहा, इससे मदद नहीं मिलेगी। इसमें कोई संदेह नहीं कि इससे उसकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि मुझे यकीन है कि खेल से जुड़े अधिकतर लोग चाहेंगे कि यह मामला खत्म हो जाए, लेकिन यह ऐसे ही खत्म नहीं होगा।
उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं कि स्टीव स्मिथ के संभावित कप्तान होने को लेकर माहौल बन रहा है, इसमें संदेह की कोई बात नहीं है।
उस श्रृंखला के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और आफ स्पिनर नाथन लियान ने हाल में संयुक्त बयान जारी करके उस प्रकरण के संदर्भ में अटकलबाजियों पर विराम लगाने की मांग की थी।
टेलर ने भी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी चौकड़ी का समर्थन किया।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने हालांकि मामले की जांच नहीं करने और इसे दबाने का प्रयास करने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आलोचना की थी।
गौरलतब है कि हाल ही में कप्तान टिम पेन इस साल के शुरुआत में टिम पेन भारत के खिलाफ लगातार दो बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए थे। उनकी कप्तानी से बहुत लोग नाखुश हैं।
