रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni may become Coach any time soon
Written By WD Sports Desk
Last Modified: रविवार, 7 जुलाई 2024 (06:56 IST)

कोच नहीं बने तो महेंद्र सिंह धोनी दिख सकते हैं इन 2 भूमिकाओं में भी

कोच नहीं बने तो महेंद्र सिंह धोनी दिख सकते हैं इन 2 भूमिकाओं में भी - Mahendra Singh Dhoni may become Coach any time soon
Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंतिम रनआउट आज भी उनके फैंस के दिलों में ताजा है। आईसीसी वनडे विश्वकप सेमीफाइनल में मार्टिन गुप्टिल द्वारा एक डायरेक्ट हिट पर माही रनआउट हुए और उसके बाद फिर नीली जर्सी में नहीं दिखे। दिलचस्प बात यह है कि अपनी पहली वनडे पारी में भी महेंद्र सिंह धोनी रनआउट ही हुए थे। 
 
15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया लेकिन माही के फैंस के लिए राहत की बात यह थी कि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इस दौरान आईपीएल में देख कर चीयर करते रहे। हालांकि कोरोना के चलते स्टेडियम मेंं दर्शक माही को आईपीएल 2020, 2021 के दो सीजन में नहीं देख पाए।
 
लेकिन संन्यास लेने के बाद माही बल्ले से अपने फैंस की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केवल रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा।
 
महेंद्र सिंह धोनी ने सभी बाधाओं को पार कर चेन्नई को चौथी बार चैंपियन बना दिया लेकिन 2022 में कुछ खिलाड़ियों की चोट और मेगा नीलामी ने चेन्नई की टीम का बहुत नुकसान किया। टीम ने पहले रविंद्र जड़ेजा को कप्तान बनाया लेकिन गरीबी में आटा गीला होने पर कप्तानी फिर महेंद्र सिंह धोनी के पास आ गई।

आईपीएल 2022 के पहले मैच में भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अर्धशतक जड़ा हो लेकिन उनका बल्ला धीरे धीरे शांत होता जा रहा है। फैंस भी मानसिक तौर से इस बात के लिए तैयार है कि माही ज्यादा से ज्यादा एक सीजन और खेलते हुए दिख सकेंगे। 

आईपीएल 2023 की शुरुआत चेन्नई ने गत विजेता गुजरात के खिलाफ हार से की लेकिन जैसे ही टूर्नामेंट खत्म हुआ चेन्नई ने प्लेऑफ के 2 मैचों में लगातार उसे हराया और पांचवी बार आईपीएल का खिताब उठाया। यह सब मुमकिन हो पाया माही की कप्तानी के कारण जिन्होंने लगातार चोटिल होते हुए खिलाड़ियों को कभी समस्या बनने ही नहीं दिया।इस पूरे टू्र्नामेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें चलती ही रहीं।

धोनी ने IPL 2024 सत्र में 73 गेंद में 220.55 की शानदार स्ट्राइक रेट से और 53.67 की औसत से 161 रन बनाये।स्टंप के पीछे भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। चेन्नई सुपर किंग्स के अंतिम लीग मैच में धोनी ने 13 गेंद में 25 रन की आतिशी पारी खेली लेकिन यह टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।इस कारण कई लोगों को लगा कि उन्होंने 2023 में विजयी होने के बाद संन्यास ना लेकर गलती की।
 
जब महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे तो वह क्या कर सकते हैं। वैसे तो माही अपने फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं लेकिन क्रिकेट के बाद धोनी इन भूमिकाओं में दिख सकते हैं। 
 
1) कोच 
महेंद्र सिंह धोनी जितनी बेहतरीन तरीके से क्रिकेट को समझते हैं उनसे बेहतर शायद ही कोई क्रिकेटर समझता हो। पिच से लेकर टीम कॉम्बिनेशन तक उनका आंकलन सटीक रहता है। यही नहीं डीआरएस के लिए तो कोहली धोनी की तरफ तब भी देखते थे जब वह कप्तान नहीं थे। धोनी द्वारा लिया गया शायद ही कोई रिव्यू हो जो अंत में गलत साबित हुआ हो।
ms dhoni

ऐसे में बतौर कोच महेंद्र सिंह धोनी का करियर बहुत उज्जवल दिखता है। भारतीय टीम के फैंस तो यही चाहेंगे कि वह भविष्य में टीम इंडिया के कोच बने पर वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग काफी आसानी से कर सकते हैं। विदेशी टीमें भारत के कोच को रखना पसंद नहीं करती लेकिन माही के बारे में वह अपना विचार बदल सकती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अभी तक गौतम गंभीर के नाम पर जय शाह ने मुहर नहीं लगाई है। अगर गौतम गंभीर से बात नहीं बनी तो यह भी हो सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कोच बन जाएं। साल 2021 के टी-20 विश्वकप में वह टीम इंडिया के मेंटर भी रह चुके हैं।
 
2) कमेंटेटर 

 
महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जितने चपल और चालाकी दिखाते हैं मैदान के बाहर वह उतने ही हाजिर जवाब हैं। कई बार माही ने अपनी वाक चातुर्य से फैंस के दिल जीते हैं। धोनी की प्रतिभा पर सवाल उठाने वाले केविन पीटरसन को एक बार उन्होंने मैदान के बीच में ही तुम मेरा पहला टेस्ट विकेट हो कहकर कमेंट्री बॉक्स में सबको हंसा दिया था।

रांची के क्रिकेटर धोनी ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ही कई बार इंटर्व्यू दिए हैं और उनकी भाषा से पत चलता है कि अगर कमेंट्री बॉक्स में उनको मौका मिला तो वह बतौर कमेंटेटर क्रिकेट देखने वालों के लिए काफी रोचक तथ्य प्रस्तुत कर सकेंगे। 
 
3) एक्टर

 
माही के लिए यह भूमिका ज्यादा लोगों ने सोची नहीं है लेकिन यकीन मानिए धोनी रुपहले पर्दे पर भी तहलका मचाने का माद्दा रखते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि संन्यास लेने के बाद माही जितने भी एड में दिखे हैं वह एक अलग ही अवतार में दिखे हैं।

ये भी पढ़ें
महेंद्र सिंह धोनी साल दर साल ऐसे आगे बढ़ते ही चले गए