रणजी में कोहली की वापसी : बढ़ेगी सुरक्षा, दर्शकों के लिए 3 स्टैंड
Virat Kohli in Ranji Trophy : तेरह साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने जा रहे विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) इस सुपरस्टार की घर वापसी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है।
कोहली को सोमवार को आधिकारिक तौर पर 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए आयुष बडोनी (Ayush Badoni) के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में नामित किया गया था। गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2012 में खेलने के बाद से यह कोहली का पहला रणजी मैच होगा।
RANJI TROPHY : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) को उम्मीद है कि Virat Kohli के खेलने के कारण इस मैच में कम से कम 10000 दर्शक पहुंच सकते हैं। दर्शकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा, पूरी खबर https://t.co/BSYPMqfNy4#ViratKohli #RanjiTrophy #delhi #ayushbadoni pic.twitter.com/MLnt1bys8W
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) January 27, 2025
उस समय कोहली भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब वह इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है। भारत के इस पूर्व कप्तान के नाम अब 80 अंतरराष्ट्रीय शतक है।
Virat Kohli is playing a circle football game with the Delhi Ranji team today.(ESPNcricinfo).
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) January 28, 2025
- King Kohli having fun with boys in practice session..!!!! pic.twitter.com/evYHO32kSU
डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने कहा, हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ही भारत के लिए और आईपीएल में विराट के साथ खेले हैं। इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है। युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं।
मैच की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, हम जानते हैं कि विराट की उपस्थिति से मैच का महत्व काफी बढ़ जाएगा। किसी नियमित रणजी मैच के लिए हमारे पास 10 से 12 निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि विराट के लिए अभ्यास करने में किसी तरह का व्यवधान ना आए।
उन्होंने कहा, हमने दिल्ली पुलिस को भी मैच के बारे में सूचित कर दिया है।
रणजी मैच दर्शकों के लिए निःशुल्क हैं। दर्शकों के लिए आम तौर पर एक स्टैंड खोला जाता है लेकिन इस मैच के लिए डीडीसीए अंबेडकर स्टेडियम छोर पर पर तीन स्टैंड खोलेगा।
उन्होंने कहा , दर्शक गेट नंबर सात, 15 और 16 से स्टेडियम आ सकेंगे। हम पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे, और शौचालय साफ और स्वच्छ होंगे। दर्शक यहां आकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। दर्शकों को हालांकि सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
Virat Kohli working on his back foot game! pic.twitter.com/5A7vjOsc59
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 28, 2025
दिल्ली टीम:
आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह। (भाषा)

